रायपुर कार की खिड़की से बाहर निकलकर युवकों का डांस करते हुए वीडियो सामने आया है। वीडियो में युवक मस्ती के मूड में नजर आ रहे है। ये वीडियो तेलीबांधा के आसपास नेशनल हाइवे का बताया जा रहा है। वीडियो के सामने आने के बाद ट्रैफिक डीएसपी ने इनके खिलाफ एक्शन लेने की बात की है।

वीडियो में दिख रहा है कि कार में तेज गाना बज रहा है। कार में सवार एक युवक रूफटॉप से तो दूसरा खिड़की से बाहर निकल गया है। वे बाहर लटककर डांस कर रहे है। कार रायपुर नंबर की रजिस्टर्ड दिख रही है। युवकों की इस मस्ती मारने का पीछे चल रहे दूसरे कार वाले ने वीडियो बना लिया। जो अब सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *