धमतरी। भारतीय थल सेना में अग्निवीरों की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की जा चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी सेना की वेबसाईट www.joinindianarmy.nic.in पर 10 अप्रैल 2025 तक ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं। इस बार इच्छुक अभ्यर्थी अग्निवीर के दो पदों के लिए भी अपनी योग्यता अनुसार अलग-अलग आवेदन कर सकते हैं। अग्निवीरों की भर्ती के माध्यम से जनरल, तकनीकी, क्लर्क, ट्रेडमेन, महिला सैन्य पुलिस के पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसके साथ ही सेना के रेगुलर कैडर धर्मगुरू, नर्सिंग सहयोगी और सिपाही फार्मर के पदों के लिए भी आवेदन किया जा सकेगा। अग्निवीरों की भर्ती के लिए ऑनलाईन प्रक्रिया का पोर्टल 10 अप्रैल 2025 तक खुला रहेगा।
अग्निवीर क्लर्क के अभ्यर्थियों को ऑनलाइन परीक्षा सीईई के समय टायपिंग टेस्ट भी देना पड़ेगा। ऑनलाईन परीक्षा आगामी जून माह में होने की संभावना है। अग्निवीरों की भर्ती के संबंध में विस्तृत जानकारी और समस्या समाधान के लिए सेना भर्ती कार्यालय रायपुर के दूरभाष क्रमांक 0771-2965212 और 2965214 पर भी सम्पर्क किया जा सकता है। इस संबंध में स्थानीय स्तर पर जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र धमतरी से भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
भोपाल सतना जिले के थाना कोलगवां क्षेत्र में डायल- 112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर…
रायपुर छत्तीसगढ़ में कृषि के आधुनिकीकरण की दिशा में किसानों का बढ़ता रुझान खेती…
रायपुर ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार करते हुए विकसित भारत जी राम जी…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना प्रदेश की महिलाओं…
रायपुर महादेव एप ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कार्रवाई तेज हो गई…
रायपुर छत्तीसगढ़ में कुपोषण मुक्ति का संकल्प अब एक जन-आंदोलन का रूप लेता…