अंबिकापुर। शहर की मिनी गोल्फ खिलाड़ी शिवानी सोनी का चयन थाइलैंड में आयोजित एशियन चैंपियनशिप के लिए हुआ है. प्रतियोगिता 8 से 15 अक्टूबर तक आयोजित की जाएगी. छत्तीसगढ़ से एकमात्र महिला प्रतिभागी के शामिल होने से परिवार-दोस्तों और साथी खिलाड़ियों के साथ शहर के खेल प्रेमियों में खुशी देखने को मिल रही है. शिवानी ने बताया कि शहर के गांधी स्टेडियम में स्थित बास्केटबॉल मैदान में प्रेक्टिस करती हैं. यहां स्थानाभाव की कमी झलकती जरूर है, लेकिन कोई दूसरा ऑप्शन उनके पास नहीं है, जहां वे प्रैक्टिस कर सकें. ऐसे में स्वयं अपना मैदान तैयार करके निरंतर अभ्यास की बदौलत ऑल इंडिया स्तर पर बेस्ट प्लेयर का अवार्ड हासिल किया. शिवानी इसके पहले चाइना मिनी गोल्फ में वर्ल्ड चैंपियनशिप में प्रतिभागी रही हैं, जहां वीमेंस टीम में 9वां रैंक मिला था. वहीं स्वीडन में हुए मिनी गोल्फ चैंपियनशिप में 7वां रैंक उन्होंने हासिल किया था.
भोपाल इटली के लोनाटो शहर में 3 जुलाई से 13 जुलाई 2026 तक आयोजित ISSF…
रायपुर वन महोत्सव में पर्यावरण संरक्षण का संदेश पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने…
भोपाल एमएसएमई मंत्री चेतन्य कुमार काश्यप ने कहा है कि जैन दर्शन, वैश्विक दर्शन है…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस ने गुमशुदा व्यक्तियों की शीघ्र खोज एवं उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने की…
रायपुर प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ़्त बिजली योजना भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा आगामी 15 जुलाई से प्रारंभ होने वाले राज्यव्यापी नशामुक्ति जन-जागरूकता अभियान…