छत्तीसगढ़

CG : थाना प्रभारी ने शराब जब्ती के बाद कोचिया के साथ कर लिया सेटिंग, सस्पेंड …

रायपुर/अभनपुर। अवैध शराब कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने में नाकाम रहने और संदिग्ध आचरण प्रदर्शित करने के आरोप में गोबरा नवापारा थाना प्रभारी दीपेश जायसवाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक रायपुर (ग्रामीण) श्वेता श्रीवास्तव सिंह ने 29 मई को इस संबंध में आदेश जारी किया। जारी आदेश के अनुसार, थाना गोबरा नवापारा क्षेत्र में लंबे समय से अवैध शराब बिक्री की शिकायतें मिल रही थीं। इस संबंध में थाना प्रभारी को नियंत्रण एवं कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए थे, लेकिन क्षेत्र में अवैध शराब का कारोबार जारी रहा।

मामले ने उस समय गंभीर रूप ले लिया, जब एसीसीयू रायपुर की देहात टीम ने 29 मई को गोबरा नवापारा के लल्ला सोनवानी के ठिकाने पर छापामार कार्रवाई के दौरान अवैध शराब बिक्री होना पाया। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी दीपेश जायसवाल मौके पर पहुंचे, लेकिन उन पर कार्रवाई के दौरान संदिग्ध संवेदनशीलता दिखाने तथा आरोपी लल्ला सोनवानी से एकांत में बातचीत करने का आरोप लगा। पुलिस अधीक्षक ने इसे गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए कहा कि थाना प्रभारी अपने क्षेत्र में अवैध शराब पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने में असफल रहे और उनका आचरण भी संदेहास्पद पाया गया। इसी आधार पर उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर पुलिस अधीक्षक कार्यालय रायपुर (ग्रामीण) से संबद्ध कर दिया गया है। निलंबन अवधि में निरीक्षक जायसवाल को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।

kgnews

Recent Posts

CG : ANTF का पुनर्गठन, 11 अधिकारियों-कर्मचारियों की नई पदस्थापना …

CG : ANTF का पुनर्गठन, 11 अधिकारियों-कर्मचारियों की नई पदस्थापना …

रायपुर। नशे के कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण और कार्रवाई को और मजबूत बनाने के उद्देश्य…

10 minutes ago
CG : मंदिर हसौद में फिर मर्डर की वारदात …

CG : मंदिर हसौद में फिर मर्डर की वारदात …

रायपुर। दो दिन पहले हुए हत्या के खुलासे के बाद मंदिर हसौद इलाके में आज…

14 minutes ago
CG : भारी विवाद के बाद हुई थी शादी, विवाहिता की संदिग्ध मौत …

CG : भारी विवाद के बाद हुई थी शादी, विवाहिता की संदिग्ध मौत …

बेमेतरा। ग्राम झिरिया में 5 साल के प्रेम प्रसंग और समाज के सामने जयमाला पहनकर…

17 minutes ago
धमतरी : खरीफ सीजन में किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध कराने प्रशासन सजग

धमतरी : खरीफ सीजन में किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध कराने प्रशासन सजग

धमतरी. आगामी खरीफ सीजन को ध्यान में रखते हुए किसानों को समय पर एवं निर्धारित…

26 minutes ago
CG : प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण को मिली नई गति, जिलों को 2677 करोड़ रुपए से अधिक की राशि जारी …

CG : प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण को मिली नई गति, जिलों को 2677 करोड़ रुपए से अधिक की राशि जारी …

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के प्रभावी क्रियान्वयन…

28 minutes ago
प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण को मिली नई गति : जिलों को 2677 करोड़ रुपए से अधिक की राशि जारी

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण को मिली नई गति : जिलों को 2677 करोड़ रुपए से अधिक की राशि जारी

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण को मिली नई गति : जिलों को 2677 करोड़ रुपए से अधिक…

32 minutes ago