मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर: जिले के चिरमिरी नगर पालिक निगम क्षेत्र में फिर एक बार दंतैल हाथी की दहशत देखने को मिल रही है. शनिवार को कोरिया कॉलरी स्थित वार्ड क्रमांक 8 के पोखरी दफाई छठ घाट में जंगल की ओर से विचरण करते हुए दो दंतैल हाथी घुस आए. चिरमिरी नगर पालिका निगम के कोरिया कालरी स्थित पोखरी दफाई में शाम ढलते वक्त दो दंतैल हाथी जंगल के रास्ते मोहल्ले में घुस आए. दंतैल हाथी छठ घाट की ओर से होते हुए गहरे तालाब में चले गए. जब स्थानीय लोगों ने उन्हें देखा तो हड़कंप मच गया. दतैल हाथियों के आने खबर क्षेत्र में आग की तरह फैली और देखते ही देखते हाथियों को देखने छठ घाट पर लोगों का हुजूम उमड़ गया. दंतैल हाथियों की आमद की सूचना स्थानीय लोगों ने फौरन पुलिस और वन अमले को दी. सूचना मिलते ही पुलिस चौकी कोरिया और वन विभाग कोरिया कालरी की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने लोगों को दंतैल हाथियों के करीब न जाने की समझाइश देते हुए सुरक्षा के नजरिए से दूरी बनाए रखने की हिदायत दी.
रायपुर। नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 7 द्वारा नगर निगम जोन 7 क्षेत्र अंतर्गत नगर…
सूरजपुर। जिले में नशे में पति ने पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस…
कोरबा। जिले के इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक कोल पिच कार्बन फैक्ट्री में शनिवार को अचानक…
बेमेतरा. जिले के नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले पूर्व माध्यमिक शाला मिडिल स्कूल मरका…
रायगढ़। एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन क्लीन हंट”…
जांजगीर-चांपा। जिले में प्रेमी की आत्महत्या के बाद प्रेमिका ने भी खुदकुशी कर ली। बताया…