छत्तीसगढ़

CG : दरभा ब्लॉक के दूरस्थ ग्राम कोडरी छापर के हर घर में हो रही पेयजल आपूर्ति

जगदलपुर, गरामीण इलाकों में स्वच्छ पेयजल आपूर्ति के लिए जल जीवन मिशन एक  महत्वाकांक्षी योजना है। जिसके क्रियान्वयन से ग्रामीण के मन व शरीर को सुकून मिलने के साथ ही उनके जीवन में बदलाव आया है। वहीं स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता के जरिए ग्रामीणों का स्वास्थ्य भी बेहतर हो रहा है। इसी क्रम में जल जीवन मिशन के द्वारा जिले के दरभा विकासखण्ड अंतर्गत दूरस्थ ग्राम कोडरी छापर के हर घर में पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित होने से ग्रामीणों में हर्ष व्याप्त है और ग्रामीणों ने इस सौगात के लिए सरकार को धन्यवाद दिया है।

      जल जीवन मिशन के तहत विकासखण्ड दरभा के ग्राम कोडरीछापर के 69 परिवारों को नियमित तौर पर जलापूर्ति हो रही है। करीब 320 आबादी वाले इस ग्राम में 9 मीटर 10 किलोलीटर के 3 सोलर सिस्टम टंकी लगाकर 2012 मीटर पाईपलाइन के माध्यम से 69 घरों में पानी पहुंचाया जा रहा है। गांव के सरपंच श्री देवराम मरकाम बताते हैं कि पहले गांव में पानी की बड़ी तकलीफ थी विशेष कर बारिश के मौसम में मार्ग किचड़ से भरा होता था और उसमें महिलाओं को पानी से भरा गुंडी लेकर पार करना बहुत कठिन होता था। कई बार पैर फिसलने के कारण गिर जाते थे। अब गांव में सभी के घरों में नल लग चुका है और हर दिन नियमित रूप से पानी की आपूर्ति हो रही है। किसी को पानी लेने बाहर नहीं जाना पड़ता गांव के सभी लोग बहुत खुश हैं। सरपंच देवराम मरकाम ने ग्राम सभा में हर घर जल उपलब्धता प्रमाण पत्र देने के दौरान ग्रामीणों को पेयजल प्रबंधन के बारे में भी अवगत कराया और जल जीवन मिशन से लाभान्वित करने के लिए सरकार को धन्यवाद दिया। वहीं ग्रामीण महिला मंगती बाई ने स्थानीय हल्बी बोली में कहा कि घर-परिवार के कामकाज के साथ हैंडपंप से पानी भरकर लाना कष्टप्रद था। बच्चों की देखभाल और खेती-किसानी के लिए समय कम मिलता था लेकिन अब सरकार के पहल से घर में ही पेयजल सुलभ होने के फलस्वरूप महिलाओं को इस परेशानी से मुक्ति मिल गई है। मंगती बाई और अन्य महिलाओं ने सरकार की सार्थक प्रयास के लिए कृतज्ञता प्रकट किया।

kgnews

Recent Posts

मंत्री विश्वास सारंग ने पर्वतारोही ज्योति रात्रे को दी ऐतिहासिक उपलब्धि पर शुभकामनाएं

मंत्री विश्वास सारंग ने पर्वतारोही ज्योति रात्रे को दी ऐतिहासिक उपलब्धि पर शुभकामनाएं

भोपाल सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग से शनिवार को भोपाल में…

2 hours ago
भोपाल के डायल-112 हीरोज बिछड़ी 06 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल के डायल-112 हीरोज बिछड़ी 06 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल भोपाल जिले के थाना कटारा हिल्स क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर…

2 hours ago
“SAFE CLICK 2.0” अभियान के तहत जीआरपी भोपाल द्वारा 5 किलोमीटर साइबर जागरूकता मैराथन आयोजित

“SAFE CLICK 2.0” अभियान के तहत जीआरपी भोपाल द्वारा 5 किलोमीटर साइबर जागरूकता मैराथन आयोजित

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संचालित "SAFE CLICK 2.0" साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत…

3 hours ago
केंद्र एवं राज्य शासन की सब्सिडी से घर की छत पर लगा सोलर रूफटॉप

केंद्र एवं राज्य शासन की सब्सिडी से घर की छत पर लगा सोलर रूफटॉप

रायपुर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के…

3 hours ago
टैलेंट सर्च में दिखा युवाओं का दम, बॉक्सिंग-बैडमिंटन और तीरंदाजी ट्रायल्स में उमड़ी प्रतिभाएं

टैलेंट सर्च में दिखा युवाओं का दम, बॉक्सिंग-बैडमिंटन और तीरंदाजी ट्रायल्स में उमड़ी प्रतिभाएं

भोपाल  खेल एवं युवा कल्याण विभाग, मध्यप्रदेश द्वारा संचालित "टैलेंट सर्च 2026-27" अभियान प्रदेश के…

3 hours ago
कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की तस्वीर बदलेगी सुठालिया परियोजना : राज्यमंत्री पंवार

कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की तस्वीर बदलेगी सुठालिया परियोजना : राज्यमंत्री पंवार

भोपाल मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास राज्यमंत्री नारायण सिंह पंवार ने प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी…

3 hours ago