छत्तीसगढ़

CG : दरिमा अंग्रेजी शराब दुकान हटाने की मांग पर प्रशासन परीक्षण पश्चात करेगी नियमानुसार कार्रवाई

’’महतारी वंदन योजना” को शराब दुकान संचालन से जोड़े जाने सम्बन्धी खबर भ्रामक एवं तथ्यहीन

अम्बिकापुर , विगत दिनों दरिमा क्षेत्र के ग्रामीणों एवं महिलाओं ने जिला कलेक्टरेट पहुंचकर कलेक्टर सरगुजा से अंग्रेजी शराब दुकान हटाने मांग प्रस्तुत की थी। जिला प्रशासन ने मांग को गम्भीरता से लेते हुए नियमानुसार परीक्षण पश्चात आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। प्रशासन द्वारा कहा गया था कि राज्य शासन की विभिन्न योजनाएं एवं नीतियां अलग-अलग विभागों के माध्यम से संचालित होती हैं तथा प्राप्त आवेदन एवं मांगों पर नियमानुसार प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की जाती है। मांग के आधार पर नियमानुसार परीक्षण कर शराब दुकान हटाने की कार्रवाई की जाएगी।

कुछ मीडिया माध्यमों एवं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर महिलाओं द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर भ्रामक जानकारी प्रसारित की जा रही है। खबर में बताया गया है कि दरिमा क्षेत्र में संचालित अंग्रेजी शराब दुकान को लेकर प्रशासन द्वारा महिलाओं से चर्चा के दौरान “महतारी वंदन योजना” को शराब दुकान संचालन से जोड़ा गया। यह जानकारी पूर्णतः भ्रामक, तथ्यहीन एवं गलत है, दोनों पक्षों के बीच हुई बातचीत को तोड़- मडोरकर पेश किया गया है।

“महतारी वंदन योजना” शासन की एक जनकल्याणकारी योजना है, जिसके तहत शासन द्वारा जिले में 2,25,027 महिलाओं को नियमित प्रतिमाह 1000 रुपए की राशि प्रदान किया जाता है। प्रशासन के द्वारा शासन की अन्य योजनाओं के संचालन से, शराब दुकान संचालन का किसी प्रकार का संबंध नहीं है। प्रशासन द्वारा मामले की नियमानुसार परीक्षण पश्चात आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

kgnews

Recent Posts

राजनांदगांव : लखोली बाइपास में गुंडे-बदमाश सक्रिय…

राजनांदगांव : लखोली बाइपास में गुंडे-बदमाश सक्रिय…

राजनांदगांव | लखोली बाइपास में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है। इस हिस्से से आवाजाही…

44 seconds ago
CG : कोर्ट परिसर में दिया तीन तलाक, पत्नी पहुंची थाने उधर पति फरार …

CG : कोर्ट परिसर में दिया तीन तलाक, पत्नी पहुंची थाने उधर पति फरार …

बिलासपुर। फैमिली कोर्ट परिसर के सामने एक पति द्वारा अपनी पत्नी को सरेराह तीन बार…

2 minutes ago
राजनांदगांव : ट्रांसपोर्ट नगर में मूलभूत सुविधा नहीं पानी-सफाई का भी अभाव हो रहा…

राजनांदगांव : ट्रांसपोर्ट नगर में मूलभूत सुविधा नहीं पानी-सफाई का भी अभाव हो रहा…

राजनांदगांव | ट्रांसपोर्ट नगर में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। जिसकी वजह से ट्रांसपोर्टर और…

5 minutes ago
राजनांदगांव : लखोली स्कूल मैदान में समस्या निवारण शिविर आज…

राजनांदगांव : लखोली स्कूल मैदान में समस्या निवारण शिविर आज…

राजनांदगांव | सुशासन तिहार अंतर्गत जनता की समस्या का समाधान करने तथा शासन की योजनाओं…

21 minutes ago
राजनांदगांव : कलेक्ट्रेट में नौकरी लगाने का झांसा देकर 2.60 लाख की ठगी…

राजनांदगांव : कलेक्ट्रेट में नौकरी लगाने का झांसा देकर 2.60 लाख की ठगी…

राजनांदगांव , कलेक्ट्रेट में कम्प्यूटर ऑपरेटर की नौकरी लगाने का झांसा देकर ठगी करने वाले…

30 minutes ago
ट्विशा केस में रिटायर्ड जज गिरिबाला को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने अग्रिम जमानत की रद्द

ट्विशा केस में रिटायर्ड जज गिरिबाला को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने अग्रिम जमानत की रद्द

भोपाल  भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा संदिग्ध मौत मामले में रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह पर…

32 minutes ago