धमतरी, राजधानी रायपुर की निजी कंपनी में फील्ड ऑपरेशन सुपरवाईजर के तहत डिप्लोमा ऑफ राईडर्स इन रैपीडो-फील्ड जॉब के लिए पांच युवाओं की जरूरत है। यह दसवीं पास युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है। सहायक संचालक जिला कौशल विकास प्राधिकरण डॉ.शैलेन्द्र गुप्ता ने बताया कि राजधानी रायपुर स्थित कलेक्टोरेट कार्यालय के सामने टेक्नोटॉस्क बिजनेस सॉल्यूशन प्राईवेट लिमिटेड में दसवीं पास युवाओं को रोजगार प्रदाय किया जाएगा। इसमें कंपनी द्वारा हितग्राहियों को सुबह 10 बजे से शाम 07 बजे तक काम करना होगा और इसके लिए कंपनी 14 हजार रूपये मासिक वेतन देगी। इस काम के लिए हितग्राही के पास स्वयं का दो पहिया वाहन, ड्राईविंग लायसेंस और हेलमेट होना अनिवार्य है। जिले के ऐसे इच्छुक युवक जो टेक्नोटॉस्क बिजनेस साल्यूशन प्राईवेट लिमिटेड, रायपुर के माध्यम से रोजगार प्राप्त करना चाहते हैं, वे दिनांक सात अप्रैल से 10 अप्रैल तक अपने समस्त दस्तावेज के साथ जिला कौशल विकास प्राधिकरण, प्रथम तल, जिला पंचायत धमतरी में उपस्थित होकर संपर्क कर सकते है।
भोपाल देवास जिले के थाना औद्योगिक क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…
भोपाल ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका सृजन एवं टिकाऊ परिसंपत्तियों के निर्माण को नई गति…
रायपुर चिकित्सा में आधुनिक तकनीक के साथ मानवीय संवेदनाएं भी जरूरी है राज्यपाल रमेन डेका…
भोपाल राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार 2026 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कुशल नेतृत्व में उज्जैन ने…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सशक्त नेतृत्व में प्रदेश में प्रत्येक बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण…
भोपाल उच्च शिक्षा विभाग में वर्तमान में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। ऐसे…