छत्तीसगढ़

CG : दामाद ने ससुर पर किया हमला, महिला थाने के सामने की वारदात

रायपुर में एक दामाद son in law ने महिला थाने के बाहर अपने ससुर की जमकर पिटाई कर दी है। ये हंगामा पति-पत्नी के काउंसलिंग से निकलने के बाद हुई है। इस मारपीट में ससुर समेत एक अन्य युवक घायल हो गया है। यह पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। फिरोज अली ने कोतवाली थाना में एफआईआर दर्ज करवाई कि जिसमे उन्होंने पुलिस को बताया कि वह बैरन बाजार का रहने वाला है। कपड़े का दुकान चलाता है। उसने अपनी बेटी का निकाह बैजनाथ पारा निवासी माज गनी के साथ करवाया था। उनकी एक 6 महीने की बेटी है। ससुराल वालों ने बच्ची के पालन-पोषण ठीक से नही करने की बात बोलकर बहू Daughter in law को घर से निकाल दिया था। साथ ही बच्ची को खुद रख लिया।

इस झगड़े को सुलझाने के लिए परिवार को काउंसलिंग सेंटर बुलाया गया। जहां 6 महीने की बच्ची को वापस मां को दिया गया। काउंसलिंग खत्म होने के बाद जब वे सभी महिला थाने से वापस निकल रहे थे। तभी दामाद और ससुर के बीच बहसबाजी हो गई। इस दौरान दामाद ने ससुर के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इस मारपीट में एक अन्य युवक जावेद बीचबचाव करने आया तो आरोपी माज गनी और अयाज गनी ने उसे भी पीट दिया। इस घटना में ससुर समेत युवक को चोटें आई है। फिलहाल पुलिस इस मामले में एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

kgnews

Recent Posts

मध्यप्रदेश CMO में बड़ा फेरबदल तय, कई अफसरों की वापसी और 15 अधिकारियों के ट्रांसफर की तैयारी

मध्यप्रदेश CMO में बड़ा फेरबदल तय, कई अफसरों की वापसी और 15 अधिकारियों के ट्रांसफर की तैयारी

भोपाल  मध्यप्रदेश के 3 प्रमुख सचिव (पीएस), 2 संभागायुक्त और 10 कलेलटरों पर तबादले की…

9 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे 2036 पौधों के वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे 2036 पौधों के वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ

रायपुर.  अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर 23 जून को छत्तीसगढ़ में खेल और पर्यावरण…

9 hours ago
उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने सड़क डामरीकरण का कार्य प्रारंभ कराया

उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने सड़क डामरीकरण का कार्य प्रारंभ कराया

रायपुर.  प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने आज…

9 hours ago
सीएसआईडीसी संचालक मंडल की बैठक सम्पन्न

सीएसआईडीसी संचालक मंडल की बैठक सम्पन्न

रायपुर.  छत्तीसगढ़ स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (सीएसआईडीसी) की 161वीं संचालक मंडल बैठक आज सोमवार…

9 hours ago
निर्माण और जन सुविधाएं विकसित करने के कार्यों को गति देने सक्रियता से करें मॉनिटरिंग – शंगीता आर

निर्माण और जन सुविधाएं विकसित करने के कार्यों को गति देने सक्रियता से करें मॉनिटरिंग – शंगीता आर

रायपुर.  नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव शंगीता आर. ने नगरीय निकायों के कार्यों…

9 hours ago