बालोद । अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर समाज कल्याण विभाग परिसर में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में दिव्यांगजनों का स्वास्थ्य परीक्षण तथा दिव्यांग प्रमाण पत्र वितरण एवं नवीनीकरण भी किया जाएगा। समाज कल्याण विभाग के उप संचालक अजय गेडाम ने बताया कि दिव्यांग व्यक्तियों के सम्मान के प्रति समाज में सकारात्मक वातावरण एवं दृष्टिकोण विकसित करने हेतु प्रतिवर्ष 03 दिसंबर को अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस का आयोजन किया जाता है।
उन्होंने बताया कि इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन कार्यालय उपसंचालक, समाज कल्याण विभाग परिसर झलमला में सुबह 11 बजे से आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में दिव्यांगजनों का स्वास्थ्य परीक्षण जिला मेडिकल बोर्ड द्वारा किया जाएगा। इसके साथ ही दिव्यांगजन अपना नवीन दिव्यांग प्रमाण पत्र अथवा प्रमाण पत्र का नवीनीकरण करा सकते हैं।
भोपाल गुना जिले के थाना आरोन क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं साहसिक कार्रवाई…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में गांजा, एमडी ड्रग्स, स्मैक (हेरोइन), ब्राउन शुगर, डोडाचूरा तथा…
भोपाल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड द्वारा कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन…
भोपाल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा है कि हम भारत की उस…
रायपुर भारतीय संस्कृति, आस्था और राष्ट्रीय स्वाभिमान के प्रतीक सोमनाथ धाम से जुड़ने के लिए…
भोपाल श्रम और पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने प्रदेश के श्रमिकों…