छत्तीसगढ़

CG : दिव्यांगजनों की सुविधा के लिए यूडीआईडी शिविरों की तिथियों में आंशिक संशोधन…

सन्ना और कांसाबेल शिविरों की नई तिथियां जारी

जशपुरनगर । जिले के दिव्यांगजनों के प्रमाणीकरण एवं यूनिक डिसएबिलिटी आईडी (यूडीआईडी) कार्ड निर्माण के लिए आयोजित किए जा रहे विशेष शिविरों के कार्यक्रम में आंशिक संशोधन किया गया है। उप संचालक, समाज कल्याण विभाग द्वारा संशोधित आदेश जारी कर दो शिविरों की तिथियों में परिवर्तन किया गया है। जारी संशोधित आदेश के अनुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सन्ना में आयोजित होने वाला शिविर, जो पूर्व में 19 अगस्त 2026 को प्रस्तावित था, अब 5 अगस्त 2026 को आयोजित किया जाएगा। इसी प्रकार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कांसाबेल में प्रस्तावित शिविर, जो पहले 9 सितंबर 2026 को निर्धारित था, अब 23 सितंबर 2026 को आयोजित होगा।

   समाज कल्याण विभाग ने स्पष्ट किया है कि इन दोनों शिविरों के अलावा अन्य सभी शिविरों की तिथि, दिवस एवं आयोजन स्थल पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार यथावत रहेंगे। विभाग ने संबंधित क्षेत्रों के दिव्यांगजनों एवं उनके परिजनों से अपील की है कि वे संशोधित तिथियों के अनुसार निर्धारित शिविर स्थल पर पहुंचकर दिव्यांगता प्रमाणीकरण तथा यूडीआईडी कार्ड निर्माण की प्रक्रिया का लाभ प्राप्त करें। विभाग द्वारा शिविरों में आवश्यक चिकित्सा परीक्षण एवं दस्तावेजों के सत्यापन की समुचित व्यवस्था की जाएगी।
kgnews

Recent Posts

आधुनिक सूकरपालन से स्वरोजगार: 400 से अधिक सूकरों के साथ ग्रेसी ने लिखी सफलता की नई इबारत

आधुनिक सूकरपालन से स्वरोजगार: 400 से अधिक सूकरों के साथ ग्रेसी ने लिखी सफलता की नई इबारत

सफलता की कहानी  आधुनिक सूकरपालन से स्वरोजगार: 400 से अधिक सूकरों के साथ ग्रेसी ने…

39 minutes ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल:स्वस्थ माताएं, स्वस्थ बच्चे और कुपोषण मुक्त छत्तीसगढ़ के लिए बनेगी समन्वित रणनीति

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल:स्वस्थ माताएं, स्वस्थ बच्चे और कुपोषण मुक्त छत्तीसगढ़ के लिए बनेगी समन्वित रणनीति

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल:स्वस्थ माताएं, स्वस्थ बच्चे और कुपोषण मुक्त छत्तीसगढ़ के लिए…

1 hour ago
CG Cabinet का बड़ा फैसला! तृतीय श्रेणी की सीधी भर्ती में अग्निवीरों को मिलेगा 10% आरक्षण

CG Cabinet का बड़ा फैसला! तृतीय श्रेणी की सीधी भर्ती में अग्निवीरों को मिलेगा 10% आरक्षण

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में कैबिनेट की…

1 hour ago
उज्जैन में बाबा महाकाल को चढ़ाया ₹2.5 लाख किलो वाला खास आम, जबलपुर के भक्त 12 साल से निभा रहे अनोखी परंपरा

उज्जैन में बाबा महाकाल को चढ़ाया ₹2.5 लाख किलो वाला खास आम, जबलपुर के भक्त 12 साल से निभा रहे अनोखी परंपरा

उज्जैन उज्जैन के बाबा महाकाल मंदिर में जबलपुर की रानी सिंह परिहार ने करीब 5…

2 hours ago
MP के मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर की तबीयत बिगड़ी, भोपाल से एयरलिफ्ट कर दिल्ली ले जाया गया

MP के मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर की तबीयत बिगड़ी, भोपाल से एयरलिफ्ट कर दिल्ली ले जाया गया

 भोपाल  मध्यप्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर की तबीयत बिगड़ गई है। तबीयत ज्यादा…

2 hours ago
CG में ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ विधेयक लागू, उद्योग और निवेश को मिलेगी नई रफ्तार

CG में ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ विधेयक लागू, उद्योग और निवेश को मिलेगी नई रफ्तार

रायपुर. देश में पहली बार छत्तीसगढ़ राज्य के द्वारा “ईज ऑफ डूइंग बिजनेस (विनियमन-मुक्ति एवं…

2 hours ago