महासमुंद, दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम 2016 के तहत अधिसूचित 21 प्रकार के दिव्यांगता के आधार पर दिव्यांगता धारक व्यक्तियों का प्रमाणीकरण जिला मेडिकल बोर्ड जिला चिकित्सालय महासमुंद के द्वारा किया जाना है। जिसके लिए जिले में प्रथम चरण में विकासखण्ड स्तर पर शिविर का आयोजन सुबह 10ः00 बजे से शाम 04ः00 तक किया जाएगा।
जिसमें सरायपाली विकासखण्ड अंतर्गत 10 नवम्बर को आयोजित शिविर की तिथि में संशोधन करते हुए उक्त शिविर गुरूवार 20 नवम्बर 2025 को ग्राम पंचायत जोगनीपाली में किया जाएगा। इसी तरह बागबाहरा विकासखण्ड अंतर्गत 17 नवम्बर को ग्राम पंचायत बोकरामुड़ा कला में, बसना विकासखण्ड अंतर्गत 24 नवम्बर को ग्राम पंचायत गनेकेरा, पिथौरा विकासखण्ड अंतर्गत 01 दिसम्बर को ग्राम पंचायत सांकरा एवं महासमुंद विकासखण्ड अंतर्गत 8 दिसम्बर को जनपद पंचायत महासमुंद में शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में दिव्यांगजनों का प्रमाण पत्र, नवीनीकरण, यूडीआईडी कार्ड तथा कृत्रिम अंग सहायक उपकरण हेतु चिन्हांकन, मूल्यांकन एवं निर्माण किया जाएगा। शिविर के लिए आवश्यक दस्तावेजों में आधार कार्ड की छायाप्रति, 3 फोटोग्राफ्स, मूल निवास प्रमाण पत्र एवं आय प्रमाण पत्र शामिल है।
भोपाल रबी विपणन वर्ष 2026-27 में गेहूं खरीदी के बाद खरीदे गये गेहूं में कमी…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कल्याण तथा उनके परिवारों की आर्थिक…
भोपाल प्रदेश में स्कूली बच्चों की सुरक्षित एवं व्यवस्थित आवाजाही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से…
रायपुर श्रद्धालुओं की मनोकामनाओं और प्रार्थनाओं को जगन्नाथ धाम तक पहुंचाएगी रथ उप मुख्यमंत्री अरुण…
रायपुर बस्तर संभाग मुख्यालय स्थित पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार में गुरुवार को आयोजित 'दीदी…
रायपुर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के निर्देश पर बोड़ला विकासखंड के दलदली मेन रोड खारिया…