छत्तीसगढ़

CG : दिव्यांगजनों को निःशुल्क सहायक उपकरण वितरण के लिए 23 एवं 24 जुलाई को शिविर आयोजित…

महासमुंद । जिले के दिव्यांगजनों को निःशुल्क सहायक उपकरण उपलब्ध कराने भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को), जबलपुर द्वारा एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड (एआईसी) के निगमित सामाजिक दायित्व (सीएसआर) योजना के अंतर्गत 23 एवं 24 जुलाई 2026 को वितरण शिविर आयोजित किए जाएंगे। शिविरों में पूर्व में आयोजित मूल्यांकन शिविरों में चिन्हांकित दिव्यांग हितग्राहियों को आवश्यकतानुसार विभिन्न सहायक उपकरण प्रदान किए जाएंगे।

उप संचालक समाज कल्याण संगीता सिंह ने बताया कि जिले में प्रथम चरण के तहत सभी विकासखंडों में दिव्यांगजनों के लिए मूल्यांकन शिविर आयोजित किए गए थे। इनमें चिन्हांकित पात्र हितग्राहियों को सहायक उपकरण वितरित करने के लिए दोनों दिनों में प्रातः 10 बजे से शाम 5 बजे तक शिविर लगाए जाएंगे। गुरुवार 23 जुलाई 2026 को डॉ. भीमराव अंबेडकर भवन, खैरा (महासमुंद) में आयोजित शिविर में महासमुंद एवं बागबाहरा विकासखंड के हितग्राहियों को सहायक उपकरण वितरित किए जाएंगे। वहीं शुक्रवार 24 जुलाई 2026 को मांगलिक भवन, बसना में आयोजित शिविर में पिथौरा, बसना एवं सरायपाली विकासखंड के चिन्हांकित हितग्राही लाभान्वित होंगे।

समाज कल्याण विभाग ने सभी पात्र हितग्राहियों से निर्धारित तिथि एवं समय पर शिविर स्थल में उपस्थित होने की अपील की है। सहायक उपकरण प्राप्त करने के लिए हितग्राहियों को उपकरण चिन्हांकन पावती, आधार कार्ड तथा दिव्यांगता प्रमाण पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा। शिविर के सफल संचालन के लिए संबंधित विभागों एवं विकासखंड स्तर के अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने तथा चिन्हांकित हितग्राहियों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं।

kgnews

Recent Posts

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में दुर्गम बैगा अंचल तक पहुँची विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में दुर्गम बैगा अंचल तक पहुँची विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा अंतिम व्यक्ति तक गुणवत्तापूर्ण…

28 minutes ago
प्रभात चौराहा फ्लाईओवर में देरी पर सख्त हुए मंत्री सारंग, PWD अधिकारियों पर की नाराजगी व्यक्त

प्रभात चौराहा फ्लाईओवर में देरी पर सख्त हुए मंत्री सारंग, PWD अधिकारियों पर की नाराजगी व्यक्त

भोपाल  राजधानी भोपाल के सबसे व्यस्त यातायात मार्गों में शामिल प्रभात चौराहे पर निर्माणाधीन डबल-डेकर…

28 minutes ago
एचपीवी टीकाकरण में गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला बना प्रदेश में अव्वल

एचपीवी टीकाकरण में गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला बना प्रदेश में अव्वल

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा  बालिकाओं के स्वास्थ्य को…

43 minutes ago
लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने में अनुभवों का साझा करना अत्यंत महत्वपूर्ण है : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश झा

लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने में अनुभवों का साझा करना अत्यंत महत्वपूर्ण है : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश झा

भोपाल  निर्वाचन सदन मध्यप्रदेश में शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय निर्वाचन आगंतुक कार्यक्रम (International Election Visitors Programme)"…

53 minutes ago
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चांपा, बालोद एवं सरोना रेलवे स्टेशनों का किया वर्चुअल लोकार्पण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चांपा, बालोद एवं सरोना रेलवे स्टेशनों का किया वर्चुअल लोकार्पण

रायपुर  यशस्वी प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में रेल अधोसंरचना का व्यापक आधुनिकीकरण…

1 hour ago
कृषि मंत्री रामविचार नेताम के नेतृत्व में उर्वरक गुणवत्ता नियंत्रण में छत्तीसगढ़ बना देश के लिए मिसाल

कृषि मंत्री रामविचार नेताम के नेतृत्व में उर्वरक गुणवत्ता नियंत्रण में छत्तीसगढ़ बना देश के लिए मिसाल

रायपुर कृषि उत्पादन आयुक्त  सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ कृषि विभाग गुणवत्तापूर्ण…

1 hour ago