CG : दिव्यांगजन केन्द्रीय छात्रवृत्ति…

प्री-मैट्रिक केन्द्रीय छात्रवृत्ति के लिए छात्र लॉगिन की अंतिम तिथि 31 अगस्त

पोस्ट-मैट्रिक केन्द्रीय छात्रवृत्ति तथा टॉप क्लास हायर एजुकेशन छात्रवृत्ति के लिए छात्र लॉगिन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर

महासमुंद , वित्तीय वर्ष 2025-26 में नियमित अध्ययनरत दिव्यांग छात्र-छात्राओं के आवेदन केन्द्रीय छात्रवृत्ति अंतर्गत प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति कक्षा 9 वी, 10 वी एवं पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति कक्षा 11वी, 12वी, तथा टॉप क्लास हायर एजुकेशन छात्रवृत्ति जैसे आई.टी.आई., पॉलिटेक्निक, स्नातक चिकित्सा, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक पाठ्यक्रम स्नातक, पी.एच.डी के नियमित छात्र-छात्राएं आवेदन कर सकते है। आवेदन के लिए 40 प्रतिशत या उससे अधिक के दिव्यांगजन एवं छत्तीसगढ़ का मूल निवासी हितग्राही पात्र होंगे। साथ ही गत परीक्षा उत्तीर्ण हो, प्री. मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु पालक, अभिभावक का वार्षिक आय 2 लाख रुपए एवं पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु पालक, अभिभावक का वार्षिक आय 2 लाख 50 हजार रुपए होना चाहिए।


उप संचालक समाज कल्याण ने बताया कि केन्द्रीय छात्रवृत्ति के लिए छात्र-छात्राओं की ऑनलाईन प्रविष्टि वेबसाइट https://scholarships.gov.in पर किया जाना है। प्री-मैट्रिक, पोस्ट-मैट्रिक तथा टॉप क्लास हायर एजुकेशन केन्द्रीय छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथियां निर्धारित की गई हैं। जिसमें प्री-मैट्रिक केन्द्रीय छात्रवृत्ति के लिए छात्र लॉगिन की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2025 है। त्रुटिपूर्ण आवेदन पत्रों के संशोधन एवं सत्यापन की अंतिम तिथि 15 सितम्बर 2025 रखी गई है। संस्थान स्तर पर सत्यापन की प्रक्रिया 15 सितम्बर 2025 तक पूर्ण की जाएगी तथा डी.एन.ओ./एस.एन.ओ./एम.एन.ओ. स्तर पर सत्यापन की अंतिम तिथि 30 सितम्बर 2025 निर्धारित की गई है।


इसी प्रकार, पोस्ट-मैट्रिक केन्द्रीय छात्रवृत्ति तथा टॉप क्लास हायर एजुकेशन छात्रवृत्ति के लिए छात्र लॉगिन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2025 तय की गई है। इन योजनाओं के अंतर्गत त्रुटिपूर्ण आवेदन पत्रों का संशोधन एवं सत्यापन 15 नवम्बर 2025 तक किया जा सकेगा। संस्थान स्तर पर सत्यापन की अंतिम तिथि भी 15 नवम्बर 2025 ही है, जबकि डी.एन.ओ./एस.एन.ओ./एम.एन.ओ. स्तर पर सत्यापन की प्रक्रिया 30 नवम्बर 2025 तक पूर्ण की जाएगी। उक्त निर्धारित तिथि में ऑनलाइन आवेदन भरने के पश्चात प्रिन्ट निकालकर पूर्व प्रधान पाठक, प्राचार्य के अनुशंसा सहित दिव्यांगजनों का आवेदन पूर्ण कराना अनिवार्य है।

kgnews

Recent Posts

31 सप्ताह की गर्भावस्था में भ्रूण की धड़कन रोकने से हाईकोर्ट का इंकार, दुष्कर्म पीड़िता मामले में बड़ा फैसला

31 सप्ताह की गर्भावस्था में भ्रूण की धड़कन रोकने से हाईकोर्ट का इंकार, दुष्कर्म पीड़िता मामले में बड़ा फैसला

जबलपुर  हाईकोर्ट जस्टिस विवेक जैन ने नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता की गर्भावस्था 31 सप्ताह से अधिक…

41 minutes ago
मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य समय-सीमा में पूरा करें : सचिव राज्य निर्चाचन आयोग

मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य समय-सीमा में पूरा करें : सचिव राज्य निर्चाचन आयोग

मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य समय-सीमा में पूरा करें : सचिव राज्य निर्चाचन आयोग फोटोयुक्त…

45 minutes ago
CG : कच्चे घर से खुशियों के आशियाने तक : महादेई के सपनों को मिला नया आसमान

CG : कच्चे घर से खुशियों के आशियाने तक : महादेई के सपनों को मिला नया आसमान

प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली जिंदगी, सुरक्षा के साथ बढ़ा आत्मसम्मान और भविष्य का विश्वास…

60 minutes ago
CG : ’राज्यपाल रमेन डेका ने रेत के वैज्ञानिक एवं व्यवस्थित खनन पर दिया जोर’

CG : ’राज्यपाल रमेन डेका ने रेत के वैज्ञानिक एवं व्यवस्थित खनन पर दिया जोर’

 रायपुर, राज्यपाल रमेन डेका ने छत्तीसगढ़ की नदियों और बड़े नालों में रेत खनन की…

1 hour ago
नैनो उर्वरकों से बढ़ी पैदावार और घटी लागत, सरगुजा के किसान पंकज राजवाड़े बने नवाचार की मिसाल

नैनो उर्वरकों से बढ़ी पैदावार और घटी लागत, सरगुजा के किसान पंकज राजवाड़े बने नवाचार की मिसाल

नैनो उर्वरकों से बढ़ी पैदावार और घटी लागत, सरगुजा के किसान पंकज राजवाड़े बने नवाचार…

1 hour ago
World Bicycle Day पर रायपुर में निकली साइकिल राइड, फिटनेस और पर्यावरण बचाने का दिया संदेश

World Bicycle Day पर रायपुर में निकली साइकिल राइड, फिटनेस और पर्यावरण बचाने का दिया संदेश

रायपुर. दुनियाभर में आज विश्व साइकिल दिवस मनाया जा रहा है। इस अवसर पर राजधानी…

1 hour ago