छत्तीसगढ़

CG : दिव्यांगजन वित्त एवं विकास निगम की योजनाएं दिव्यांगजनों को स्वरोजगार के माध्यम से बदली जीवन की दिशा …

रायपुर। छत्तीसगढ़ दिव्यांगजन वित्त एवं विकास निगम, रायपुर द्वारा संचालित स्वरोजगार प्रोत्साहन योजनाएं प्रदेश के दिव्यांगजनों को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। निगम द्वारा प्रदत्त ऋण एवं अनुदान सहायता से अनेक दिव्यांगजन सफलतापूर्वक अपना व्यवसाय स्थापित कर सम्मानजनक आजीविका अर्जित कर रहे हैं।

रायपुर जिले के ग्राम खेखरूट निवासी यादव को वर्ष 2013 में कपड़ा व्यवसाय एवं सिलाई कार्य के लिए 80,750 रुपए का ऋण स्वीकृत किया गया था। यादव ने ऋण राशि को निर्धारित समय-सीमा में ब्याज सहित जमा किया तथा निगम की अनुदान योजना का भी लाभ लिया।

वर्तमान में वे कपड़ा व्यवसाय एवं सिलाई कार्य के माध्यम से प्रतिमाह लगभग 20,000 रुपए की आय अर्जित कर अपने परिवार का सफलतापूर्वक भरण-पोषण कर रहे हैं। इसी प्रकार गरियाबंद जिले के ग्राम मोंडी (किंशवर रोड) निवासी श्रीमती सुनीता साहू को वर्ष 2025–26 में हर्बल साबुन एवं फिनाइल व्यवसाय के लिए 50,000 रुपए का ऋण प्रदान किया गया।

इस सहायता से वे अपना व्यवसाय सफलतापूर्वक संचालित कर रही हैं और आत्मनिर्भर बनकर स्वयं एवं अपने परिवार की आर्थिक जरूरतों को पूरा कर रही हैं। इन सफल उदाहरणों से स्पष्ट है कि समाज कल्याण विभाग और छत्तीसगढ़ दिव्यांगजन वित्त एवं विकास निगम की योजनाएं दिव्यांगजनों को स्वरोजगार के माध्यम से सशक्त बनाते हुए उन्हें आत्मसम्मान के साथ जीवनयापन का अवसर प्रदान कर रही हैं।

kgnews

Recent Posts

CG : घर में लगी भीषण आग, अंदर सो रहे थे परिवार के चार सदस्य …

CG : घर में लगी भीषण आग, अंदर सो रहे थे परिवार के चार सदस्य …

सूरजपुर। जिले के पम्पापुर ग्राम पंचायत के झारपारा मोहल्ले में एक घर में भीषण आग…

5 minutes ago
सोनहत एनीकट निर्माण के लिए 3.49 करोड़ रुपये स्वीकृत

सोनहत एनीकट निर्माण के लिए 3.49 करोड़ रुपये स्वीकृत

सोनहत एनीकट निर्माण के लिए 3.49 करोड़ रुपये स्वीकृत   120 हेक्टेयर में सिंचाई, भू-जल संवर्धन…

24 minutes ago
राज्यपाल ने रानी लक्ष्मी बाई के बलिदान दिवस पर उन्हें नमन किया

राज्यपाल ने रानी लक्ष्मी बाई के बलिदान दिवस पर उन्हें नमन किया

राज्यपाल ने रानी लक्ष्मी बाई के बलिदान दिवस पर उन्हें नमन किया रायपुर,  राज्यपाल रमेन…

25 minutes ago
राज्यपाल रमेन डेका ने किया लोकसभा अध्यक्ष बिड़ला का आत्मीय स्वागत

राज्यपाल रमेन डेका ने किया लोकसभा अध्यक्ष बिड़ला का आत्मीय स्वागत

राज्यपाल रमेन डेका ने किया लोकसभा अध्यक्ष बिड़ला का आत्मीय स्वागत रायपुर, राज्यपाल रमेन डेका…

27 minutes ago
CG : हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, बिना सुनवाई सेवा से हटाई गई ग्राम रोजगार सहायक की बर्खास्तगी रद्द …

CG : हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, बिना सुनवाई सेवा से हटाई गई ग्राम रोजगार सहायक की बर्खास्तगी रद्द …

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने ग्राम रोजगार सहायक को बिना कारण बताओ नोटिस और सुनवाई का…

37 minutes ago
CG : केंद्रीय जेल से पैरोल पर छूटा POCSO दोषी फरार, पुलिस और जेल प्रशासन में हड़कंप …

CG : केंद्रीय जेल से पैरोल पर छूटा POCSO दोषी फरार, पुलिस और जेल प्रशासन में हड़कंप …

बिलासपुर। केंद्रीय जेल बिलासपुर से 14 दिनों की पैरोल पर रिहा किया गया POCSO मामले…

44 minutes ago