कोरबा ग्रामीण क्षेत्रों में समाज व गांव से बहिष्कृत करने के मामले तो अक्सर सामने आते हैं, लेकिन कोरबा के शहरी क्षेत्र के एक वार्ड में ऐसा ही मामला हुआ है जिसमें दबंगों ने दो परिवार को बहिष्कृत कर दिया। पंचायत की तरह फरमान के बाद अपनों के बीच बेगाने हुए परिवार परेशान है। उन्होंने प्रशासन-पुलिस को शिकायत पत्र लिखकर न्याय की गुहार लगाई है।
मामला नगर निगम के सीमा में आने वाले दर्री थाना क्षेत्र के वार्ड 45 डांडपारा बस्ती का है, जहां रहने वाले कुछ दबंग गौटियागिरी करते हुए अपना कानून चलाकर पंचायत की तरह फरमान सुना रहे हैं। पूर्व में दंड व अन्य सजा देने के बाद अब वार्ड के दो ग्रामीण शिव मंझवार और छत्रपाल धनवार के परिवार को सिर्फ इसलिए बहिष्कृत कर दिया कि, उन्होंने बस्ती के किराना दुकान के बजाए पास खुले एक दिव्यांग के किराना दुकान से खरीदारी की। बस्ती में रहने वाले सभी लोगों को उक्त दोनों परिवार से बातचीत व किसी प्रकार का सहयोग नहीं रखने का फरमान सुनाने के बाद अब पीड़ित परिवार अपनों के बीच बेगाने जैसे हो गए।
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिपरिषद् (केबिनेट) की बैठक आज शाम 4.00…
रायपुर. छत्तीसगढ़ में बुधवार से फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है. अधिकांश स्थानों पर…
धमतरी। जिला अस्पताल परिसर में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला जिसने हर किसी को…
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग ने 19 अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया है. इस…
रायपुर। 8 IAS अफसरों का ट्रांसफर किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने यह आदेश…
रायपुर। बारिश का मौसम शुरू होते ही विद्युत करंट से होने वाली दुर्घटनाओं की आशंका…