बैलाडीला से दुर्ग जा रही यात्री बस बीती रात कोंडागांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत नारंगी नदी के पास पलट गई। इस हादसे में 12 यात्री घायल हो गए। घटना की जानकारी लगते ही कोंडागांव पुलिस मौके पर पहुंच घायलों को बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया। वहीं, देर रात तक घायलों को बस से निकालने का काम भी जारी रहा।
बताया जा रहा है कि कोंडागांव थाना क्षेत्र के नारंगी नदी पुल के पास शुक्रवार शनिवार की दरमियानी रात बैलाडीला से दुर्ग जा रही यात्री बस सड़क हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में 12 लोगों की घायल हो गए, कोंडागांव थाना प्रभारी प्रहलाद यादव ने बताया कि यह हादसा रात लगभग डेढ़ बजे का है। बैलाडिला से दुर्ग जाते वक्त नेशनल हाईवे 30 नारंगी नदी पुल के ठीक सामने बस अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा पलटी।
घायलों को यातायात पुलिस और कोंडागांव कोतवाली पुलिस के द्वारा रेस्क्यू किया गया है। बताया जा रहा है मामूली रूप से घायल यात्रियों को दूसरी बस से रवाना किया गया। साथ ही अन्य घायलों को 108 की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। हादसे की जांच की कार्यवाही कोंडागांव पुलिस द्वारा की जा रही है।
राजनांदगांव। नंदई चौक डबरी पारा निवासी प्रतिष्ठित सब्जी व्यापारी प्रेम लाल सोनकर, पिता स्वर्गीय लखन…
महासमुंद , महासमुंद विकासखंड के ग्राम लोहारडीह निवासी क्रान्ति कुमार चंद्राकर एक शिक्षित एवं प्रगतिशील…
कहा सुविधाओं में कमी नही होगी, परिणाम बेहतर आना चाहिए गौरेला पेंड्रा मरवाही, कलेक्टर डॉ.…
बिलासपुर । छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कोरबा नगर निगम के 60 दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के पक्ष…
मछलियों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए घोषित किया गया बंदउल्लंघन पर 25 हजार रुपये…
भगत सिंह चौक में 15 से 17 जून तक जनसंपर्क विभाग द्वारा होगा विशेष आयोजन…