छत्तीसगढ़

CG : दुर्ग नगर निगम क्षेत्र में सड़क व सामुदायिक भवन निर्माण को मिली गति, ₹145 लाख से अधिक के कार्यों का भूमिपूजन हुआ संपन्न…

दुर्ग । दुर्ग नगर निगम क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 44 में आज विभिन्न विकास कार्यों के भूमिपूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने वार्ड में प्रस्तावित सड़क निर्माण एवं सामुदायिक भवन सहित अन्य कार्यों का विधिवत भूमिपूजन किया। यह कार्यक्रम दुर्ग को अधिक विकसित, सुदृढ़ एवं नागरिकों के लिए सुगम बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा सकता है।

कार्यक्रम के दौरान दुर्ग विधानसभा क्षेत्र में कुल ₹115.76 लाख की लागत से तीन प्रमुख डामरीकरण सड़क निर्माण कार्यों की भूमिपूजन किया गया। इनमें ईरानी डेरा से महाराजा चौक तक 1.88 किलोमीटर, दुर्ग टेम्पो स्टैंड से पोटिया रोड तक 3 किलोमीटर तथा पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में 1.20 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण शामिल है। इसके अतिरिक्त वार्ड में ₹19.30 लाख की लागत से सतनाम भवन तथा ₹9.94 लाख की लागत से सतनाम भवन में अहाता निर्माण का भी भूमिपूजन किया गया। साथ ही नागरिकों की लंबे समय से प्रतीक्षित मांग सामुदायिक भवन के निर्माण कार्य का भी शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार सुशासन और विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने कहा कि “सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और सामुदायिक सुविधाएं किसी भी क्षेत्र के समग्र विकास की नींव होती हैं। दुर्ग विधानसभा क्षेत्र में लगातार हो रहे विकास कार्य इस बात का प्रमाण हैं कि सरकार जनता की जरूरतों को समझते हुए योजनाओं को धरातल पर उतार रही है।

” उन्होंने आश्वस्त किया कि आने वाले समय में भी दुर्ग क्षेत्र में विकास की गति निरंतर बनी रहेगी और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर नागरिक तक पहुंचेगा। कार्यक्रम में महापौर अलका बाघमार, सभापति श्याम शर्मा, वार्ड पार्षद मनीष कोठारी, महापौर परिषद के सदस्य, अन्य पार्षदगण, मंडल अध्यक्ष, युवा मोर्चा की टीम सहित बड़ी संख्या में वार्ड के नागरिक उपस्थित रहे।

kgnews

Recent Posts

मध्यप्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड ने 30 से अधिक संवर्गों में 1400 से अधिक अधिकारी-कर्मचारियों को दी पदोन्नति

मध्यप्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड ने 30 से अधिक संवर्गों में 1400 से अधिक अधिकारी-कर्मचारियों को दी पदोन्नति

भोपाल  मध्यप्रदेश राज्य कृषि उपज विपणन (मंडी) बोर्ड के अधिकारी एवं कर्मचारियों के लिए जुलाई…

8 hours ago
जनजातीय बालिकाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम बनेगा शबरी वाचनालय – डेका

जनजातीय बालिकाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम बनेगा शबरी वाचनालय – डेका

रायपुर जनजातीय बालिकाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम बनेगा शबरी वाचनालय - डेका राज्यपाल …

9 hours ago
मध्यप्रदेश में उच्च शिक्षा गुणवत्ता संवर्धन की नई पहल, SAAC का शुभारंभ; 341 संस्थानों के IQAC समन्वयकों का प्रशिक्षण प्रारंभ

मध्यप्रदेश में उच्च शिक्षा गुणवत्ता संवर्धन की नई पहल, SAAC का शुभारंभ; 341 संस्थानों के IQAC समन्वयकों का प्रशिक्षण प्रारंभ

भोपाल उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री  इंदर सिंह परमार ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण…

9 hours ago
मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई

मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा युवाओं एवं विद्यार्थियों के साथ रोजगार के नाम पर की जा…

9 hours ago
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस से 28 जुलाई तक वन विहार में बाघ सप्ताह का होगा आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस से 28 जुलाई तक वन विहार में बाघ सप्ताह का होगा आयोजन

भोपाल  अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस के उपलक्ष्य में वन विहार राष्ट्रीय उद्यान द्वारा आयोजित ‘बाघ सप्ताह’…

9 hours ago
भोपाल-इंदौर समेत 43 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, अगले 5 दिन रेड और ऑरेंज चेतावनी जारी

भोपाल-इंदौर समेत 43 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, अगले 5 दिन रेड और ऑरेंज चेतावनी जारी

भोपाल  सावन महीने के पहले प्रदेश में वर्षा की झड़ी लग गई। बीते दो दिन…

9 hours ago