छत्तीसगढ़

CG : दुर्ग पुलिस का विशेष अभियान, 24 घंटे में 88 स्थायी वारंटी गिरफ्तार …

दुर्ग। जिले में अपराधियों और फरार वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर 88 स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल के निर्देश पर राजपत्रित अधिकारियों के नेतृत्व में की गई। पुलिस ने जिले के सभी थाना क्षेत्रों में टीम गठित कर फरार वारंटियों की तलाश शुरू की और संभावित ठिकानों पर दबिश दी। इस दौरान वारंटियों को उनके निवास और छिपने के स्थानों से पकड़कर न्यायालयीन प्रक्रिया के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस अभियान का उद्देश्य लंबित वारंटों का निराकरण करना और अपराध नियंत्रण को मजबूत करना है।

जिलेभर में लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है ताकि कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके। थाना स्तर पर की गई कार्रवाई में दुर्ग से 3, मोहन नगर से 9, अंजोरा से 6, नगपुरा से 2, पद्मनाभपुर से 6, भिलाई नगर से 8, भिलाई भट्टी से 4, नेवई से 1, सुपेला से 14, स्मृति नगर से 4, वैशाली नगर से 3, छावनी से 1, जामुल से 7, खुर्सीपार से 3, पुरानी भिलाई से 4, उतई से 5, अमलेश्वर से 2 और नंदिनी थाना क्षेत्र से 6 स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार किया गया। कुल मिलाकर 88 वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस ने बताया कि आगे भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे ताकि फरार अपराधियों पर शिकंजा कसा जा सके और कानून व्यवस्था मजबूत बनी रहे। पुलिस ने इस सफलता को राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों, बीट टीमों और समस्त स्टाफ के संयुक्त प्रयासों का परिणाम बताया है।

kgnews

Recent Posts

सतना के डायल-112 हीरोज घर का रास्ता भटकी 03 वर्षीय मासूम बालिका को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

सतना के डायल-112 हीरोज घर का रास्ता भटकी 03 वर्षीय मासूम बालिका को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल  सतना जिले के थाना कोलगवां क्षेत्र में डायल- 112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर…

8 hours ago
डी ट्रांसप्लांटर से भरदाकला के किसानों की आसान हुई रोपाई, किसानों को मिल रही बड़ी राहत

डी ट्रांसप्लांटर से भरदाकला के किसानों की आसान हुई रोपाई, किसानों को मिल रही बड़ी राहत

रायपुर   छत्तीसगढ़ में कृषि के आधुनिकीकरण की दिशा में किसानों का बढ़ता रुझान खेती…

9 hours ago
ग्राम पंचायत जुंगेरा में वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण से बढ़ेगा ग्रामीणों का जीवन स्तर

ग्राम पंचायत जुंगेरा में वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण से बढ़ेगा ग्रामीणों का जीवन स्तर

रायपुर  ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार करते हुए विकसित भारत जी राम जी…

9 hours ago
महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिला आत्मनिर्भरता का नया आधार

महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिला आत्मनिर्भरता का नया आधार

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना प्रदेश की महिलाओं…

10 hours ago
महादेव सट्टा एप पर इंटरनेशनल स्ट्राइक, श्रीलंका में 147 भारतीय युवक हाउस अरेस्ट; मुख्य आरोपी सिकंदर फरार

महादेव सट्टा एप पर इंटरनेशनल स्ट्राइक, श्रीलंका में 147 भारतीय युवक हाउस अरेस्ट; मुख्य आरोपी सिकंदर फरार

रायपुर महादेव एप ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कार्रवाई तेज हो गई…

10 hours ago
कुपोषण के खिलाफ: आईएमए और प्रशासन की जुगलबंदी से संवर रहा 30 बच्चों का बचपन

कुपोषण के खिलाफ: आईएमए और प्रशासन की जुगलबंदी से संवर रहा 30 बच्चों का बचपन

​रायपुर     छत्तीसगढ़ में कुपोषण मुक्ति का संकल्प अब एक जन-आंदोलन का रूप लेता…

10 hours ago