दुर्ग। कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी और पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला के निर्देश पर हेलमेट एवं मतदाता जागरूकता हेलमेट रैली का आयोजन किया गया। जिसमें 250 शिक्षा विभाग के शिक्षकगण शामिल हुए। उप पुलिस अधीक्षक यातायात सतीष ठाकुर के नेतृत्व में लोगो को हेलमेट के प्रति जागरूक करने लिये किये जा रहे प्रयास के तहत जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से अधिकारी/कर्मचारी पुरूष शिक्षकगण एवं यातायात के अधिकारी/कर्मचारी के द्वारा हेलमेट रैली का आयोजन किया गया। पुरूष हेलमेट जागरूकता रैली को अश्वनी देवांगन, सीईओ जिला पंचायत दुर्ग द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

रैली का मुख्य उद्देश्य वाहन चालको को हेलमेट एवं यातायात नियमों तथा मतदान के प्रति जागरूक करना जिसमें जिला शिक्षा अधिकारी के पुरूष अधिकारी कर्मचारी एवं शिक्षकगण तथा यातायता के अधिकारी/कर्मचारियों के द्वारा वाहन में यातायात नियम संबंधित वाहनो में तख्ती लिये पटेल चौक, इंदिरा मार्केट, अग्रसेन चौक, ग्रीन चौक, राजेन्द्र पार्क चौक, बस स्टेण्ड होते हुए जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में समाप्त हुआ। रैली समाप्ति उपरांत उप पुलिस अधीक्षक, यातायात सतीष ठाकुर द्वारा यातायात नियम एवं मतदान करने की शपथ दिलाई गई।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *