छत्तीसगढ़

CG : दुर्ग में कारोबारी से 3 लाख की ठगी …

दुर्ग। भिलाई में ठगों ने एक कारोबारी के आधार कार्ड से जुड़ा मोबाइल नंबर बदल दिया और उसके नाम पर बैंक खाता खोलकर करीब तीन लाख रुपए का लोन निकाल लिया। पीड़ित को इसकी जानकारी तब मिली जब उसने अपना सिबिल स्कोर चेक किया। इस संबंध में नेवई थाना में शिकायत दर्ज कराई गई है। पीड़ित राजेश कुमार (36 वर्ष) रूआबांधा, भिलाई के निवासी हैं। वे रिसाली के मैत्री नगर में ‘मुक्ता कंप्यूटर एंड च्वाइस सेंटर’ का संचालन करते हैं। राजेश के अनुसार, 21 अप्रैल 2026 को किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनकी अनुमति के बिना उनके आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर बदल दिया। उन्हें कई दिनों तक इस धोखाधड़ी की जानकारी नहीं मिली। राजेश कुमार को 27 अप्रैल को संदेह हुआ, जिसके बाद उन्होंने UIDAI की हेल्पलाइन 1947 पर संपर्क किया। हेल्पलाइन से उन्हें बताया गया कि उनके आधार कार्ड से जुड़ा मोबाइल नंबर बदला जा चुका है। उन्होंने नए लिंक किए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद उन्हें अपनी पहचान के दुरुपयोग की आशंका हुई। उन्होंने तुरंत आधार पोर्टल पर लॉगिन कर अपनी हिस्ट्री चेक की।

आधार हिस्ट्री देखने पर राजेश कुमार को पता चला कि उनके दस्तावेजों का उपयोग कर कई बैंकों में खाता खोलने के लिए पूछताछ की गई थी। जांच में यह भी सामने आया कि नेहरू नगर स्थित कोटक महिंद्रा बैंक में उनके नाम से एक खाता खोला गया है। इसके बाद उन्होंने बैंक पहुंचकर उस खाते को बंद कराने के लिए आवेदन दिया। मामला यहीं नहीं रुका। जब उन्होंने अपना सिबिल स्कोर चेक किया तो पता चला कि उनके नाम पर लगभग 2 लाख 96 हजार 443 रुपए का लोन स्वीकृत दिख रहा है। यह लोन DMI Finance Pvt. Ltd. और True Credits Pvt. Ltd. के माध्यम से लिया गया बताया जा रहा है। पीड़ित की शिकायत पर नेवई थाना पुलिस ने प्रथम दृष्टया अपराध मानते हुए भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर आधार से मोबाइल नंबर बदलने की प्रक्रिया किस माध्यम से की गई और इस फर्जीवाड़े के पीछे कौन लोग शामिल हैं।

kgnews

Recent Posts

नो यूरिया से आसान हुई खेती, किसान गुलाबचंद राठौर को मिल रहे बेहतर परिणाम

नो यूरिया से आसान हुई खेती, किसान गुलाबचंद राठौर को मिल रहे बेहतर परिणाम

रायपुर राज्य शासन द्वारा कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों के उपयोग को बढ़ावा देने के…

8 hours ago
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से बदली तस्वीर, ग्रामीणों को मिली आवागमन, शिक्षा और स्वास्थ्य की बेहतर सुविधा

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से बदली तस्वीर, ग्रामीणों को मिली आवागमन, शिक्षा और स्वास्थ्य की बेहतर सुविधा

रायपुर  बीजापुर जिले के भैरमगढ़ विकासखंड के अतिसंवेदनशील और पूर्व नक्सल प्रभावित अबुझमाड़ क्षेत्र में…

9 hours ago
रंग, रचनात्मकता और संस्कृति का महोत्सव बना ‘आकार-2026’

रंग, रचनात्मकता और संस्कृति का महोत्सव बना ‘आकार-2026’

रायपुर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक परंपराओं, हस्तशिल्प, संगीत, नृत्य और आधुनिक रचनात्मकता के अद्भुत संगम…

9 hours ago
भोपाल में बुजुर्ग महिला की निर्मम हत्या, जंगल में मिला शव, लूटपाट की आशंका

भोपाल में बुजुर्ग महिला की निर्मम हत्या, जंगल में मिला शव, लूटपाट की आशंका

भोपाल राजधानी के देहात क्षेत्र के नज़ीराबाद में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने…

9 hours ago
भारत, जर्मन संबंधों को मिला है नया आयाम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भारत, जर्मन संबंधों को मिला है नया आयाम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मंगलवार को समत्व भवन (मुख्यमंत्री निवास) में जर्मनी के…

9 hours ago
“हमारे शिक्षक” ऐप के माध्यम से AI आधारित सत्यापन और जियो-फेंसिंग तकनीक से सुनिश्चित हो रही वास्तविक उपस्थिति

“हमारे शिक्षक” ऐप के माध्यम से AI आधारित सत्यापन और जियो-फेंसिंग तकनीक से सुनिश्चित हो रही वास्तविक उपस्थिति

भोपाल  स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा विकसित "हमारे शिक्षक" ऐप प्रदेश के शिक्षकों एवं कर्मचारियों की…

9 hours ago