CG : दुर्ग में चलती कार से कूदे 3 लोग …
भिलाई। दुर्ग में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक चलती कार में अचानक भीषण आग लग गई। कार में सवार एक ही परिवार के तीन लोगों ने किसी तरह से कूदकर अपनी जान बचाई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। जानकारी के मुताबिक, कार में सवार एक ही परिवार के तीन लोग बायपास रोड से दुर्ग की ओर जा रहे थे। इसी दौरान कार में अचानक भीषण आग लग गई। गनीमत रही कि कार में सवार तीन लोगों ने किसी तरह से कूदकर अपनी जान बचाई वरना एक बड़ा हादसा हो सकता था। वही घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और किसी तरह से आग पर काबू पाया। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि बायपास रोड पर कार के सामने का हिस्सा बुरी तरह से जल रहा है और उसमें से काला धुएं का गुबार भी उठ रहा है। वही आसपास लोगों की भारी भीड़ भी जमा है। हालांकि आग किस वजह से लगी अभी इसका खुलासा नहीं हो सका है।
राजनांदगांव। नंदई चौक डबरी पारा निवासी प्रतिष्ठित सब्जी व्यापारी प्रेम लाल सोनकर, पिता स्वर्गीय लखन…
महासमुंद , महासमुंद विकासखंड के ग्राम लोहारडीह निवासी क्रान्ति कुमार चंद्राकर एक शिक्षित एवं प्रगतिशील…
कहा सुविधाओं में कमी नही होगी, परिणाम बेहतर आना चाहिए गौरेला पेंड्रा मरवाही, कलेक्टर डॉ.…
बिलासपुर । छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कोरबा नगर निगम के 60 दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के पक्ष…
मछलियों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए घोषित किया गया बंदउल्लंघन पर 25 हजार रुपये…
भगत सिंह चौक में 15 से 17 जून तक जनसंपर्क विभाग द्वारा होगा विशेष आयोजन…