CG : दुर्ग में रिटायर्ड मैनेजर समेत 2 लोगों से ठगी….

दुर्ग। साइबर ठगी के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है, लेकिन आरोपियों पर कार्रवाई के मामले गिनती भर के ही हैं. ताजा मामला भिलाई का है, जहां एक ही पैटर्न पर जामुल और सुपेला थाना क्षेत्र के दो बुजुर्गों के खातों से कुल 4.70 लाख रुपये उड़ा लिए गए. जानकारी के मुताबिक, दोनों पीड़ित अपने एसबीआई योनो एप को अपडेट कर रहे थे. इसी दौरान खुद को बैंक का कस्टमर केयर अधिकारी बताकर एक अनजान नंबर से फोन आया. कॉलर ने व्हाट्सऐप पर एक लिंक भेजा और एप अपडेट करने के नाम पर उनकी डिटेल्स ली. इसके बाद बिना ओटीपी बताए ही उनके खातों से लाखों रुपये ट्रांसफर कर दिए गए.

पहला मामला सुपेला थाना क्षेत्र का है. नेहरू नगर पश्चिम निवासी राजेश कुमार पांडेय का सेक्टर-4 स्थित एसबीआई शाखा में सेविंग अकाउंट है. 26 जून की सुबह उन्हें फोन आया और एप अपडेट करने के नाम पर लिंक भेजा गया. राजेश कुमार ने जैसे ही डिटेल भरी, उसके बाद बिना ओटीपी बताए ही उनके खाते से 1.90 लाख रुपये निकल गए. दूसरा मामला जामुल थाना क्षेत्र का है. हाउसिंग बोर्ड निवासी और माइंस के रिटायर्ड मैनेजर 85 वर्षीय रमाशंकर पांडेय के खाते से भी ठगों ने इसी तरीके से 2.80 लाख रुपये उड़ा लिए. फिलहाल दोनों मामलों में जामुल और सुपेला थाना पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस अब कॉल के सोर्स और लिंक भेजने वाले साइबर ठगों तक पहुंचने के प्रयास में जुटी है.

kgnews

Recent Posts

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान बना जनभागीदारी का माध्यम

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान बना जनभागीदारी का माध्यम

रायपुर वन महोत्सव में पर्यावरण संरक्षण का संदेश पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने…

2 hours ago
जैन दर्शन वैश्विक है, जो समाज को शांति प्रिय बना सकता है : मंत्री काश्यप

जैन दर्शन वैश्विक है, जो समाज को शांति प्रिय बना सकता है : मंत्री काश्यप

भोपाल एमएसएमई मंत्री  चेतन्य कुमार काश्यप ने कहा है कि जैन दर्शन, वैश्विक दर्शन है…

2 hours ago
अब प्रत्येक गुम इंसान प्रकरण में अनिवार्य रूप से दर्ज होगी एफआईआर

अब प्रत्येक गुम इंसान प्रकरण में अनिवार्य रूप से दर्ज होगी एफआईआर

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस ने गुमशुदा व्यक्तियों की शीघ्र खोज एवं उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने की…

2 hours ago
बस्तर के रघुचंद कर्रे का बिजली बिल हुआ शून्य-पीएम सूर्य घर योजना से

बस्तर के रघुचंद कर्रे का बिजली बिल हुआ शून्य-पीएम सूर्य घर योजना से

रायपुर प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ़्त बिजली योजना भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका…

2 hours ago
मध्यप्रदेश पुलिस की नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान से पहले प्रदेशभर में बड़ी कार्रवाई

मध्यप्रदेश पुलिस की नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान से पहले प्रदेशभर में बड़ी कार्रवाई

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा आगामी 15 जुलाई से प्रारंभ होने वाले राज्यव्यापी नशामुक्ति जन-जागरूकता अभियान…

2 hours ago