दुर्ग। दुर्ग लोकसभा सीट में सांसद विजय बघेल अब अपनी निर्णायक बढ़त की ओर है. भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल ने कांग्रेस के राजेन्द्र साहू को 11 राउंड की गिनती के बाद 3 लाख 10 हजार मतों से बढ़त बनाई है. इसके साथ भाजपा कार्यालय में जश्न का माहौल देखने को मिल रहा है. भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है भाजपा कार्यालय में ढोल-नगाड़े बज रहे हैं. खुशी से झूम रहीं महिलाएं एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दे रहीं हैं. इस दौरान दुर्ग पहुंचे खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल का कहना है कि भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बना रही है, और दुर्ग लोकसभा में सांसद विजय बघेल की जीत शानदार होगी. मंत्री बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जिन सीटों में बीजेपी पीछे है, वहां उम्मीद है कि शाम तक वह भाजपा की झोली में आएगी. उन्होंने लल्लूराम डॉट कॉम से खास बातचीत में कहा कि विष्णुदेव साय सरकार के घोषणा पत्र मोदी की गारंटी को हमने पूरा करने का प्रयास किया है, जिसके परिणाम स्वरूप लोकसभा चुनाव में जनता पुनः हम पर विश्वास जता रही है.
जगदलपुर : छत्तीसगढ़ राज्य में संचालित प्रयास आवासीय विद्यालयों के सत्र 2026-27 की कक्षा 9…
अधिकारियों को स्कूल, आश्रम छात्रावास का निरीक्षण करने के निर्देश जशपुरनगर । कलेक्टर रोहित व्यास…
जशपुरनगर । जशपुर जिले में 01 जून से 21 जुलाई 2026 तक 3014.2 मिमी औसत…
जशपुरनगर । छत्तीसगढ़ शासन, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के…
सन्ना और कांसाबेल शिविरों की नई तिथियां जारी जशपुरनगर । जिले के दिव्यांगजनों के प्रमाणीकरण…
रायपुर. छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश मुख्यालय में भाजपा कोर ग्रुप की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में…