छत्तीसगढ़

CG : दूरस्थ क्षेत्रों में शिक्षकों और चिकित्सकों को मिलेगी आवासीय सुविधा, डीएमएफ से 5 करोड़ रुपये से अधिक के निर्माण कार्य स्वीकृत

मेडिकल स्टाफ क्वार्टर और शिक्षक आवासों के निर्माण से शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा नया आधार

रायपुर, सरगुजा जिले के दूरस्थ एवं दुर्गम क्षेत्रों में शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए जिला खनिज न्यास (डीएमएफ) मद से शिक्षकों एवं चिकित्सकों के लिए आवासीय सुविधाओं के विस्तार को मंजूरी दी गई है। इस पहल के तहत मेडिकल स्टाफ क्वार्टर और शिक्षक आवासों के निर्माण के लिए 5 करोड़ रुपये से अधिक की राशि स्वीकृत की गई है। स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र दरिमा (अम्बिकापुर), कमलेश्वरपुर (मैनपाट), गुतुरमा (सीतापुर), केदमा (उदयपुर) तथा कुदरी (लखनपुर) में कुल 25 मेडिकल स्टाफ क्वार्टरों के निर्माण हेतु 2 करोड़ 49 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। इन निर्माण कार्यों की जिम्मेदारी ग्रामीण यांत्रिकी सेवा को सौंपी गई है। क्वार्टर बनने से चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों को कार्यस्थल के समीप आवास उपलब्ध होगा, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता, निरंतरता और गुणवत्ता में सुधार आएगा।

    इसी प्रकार, दूरस्थ क्षेत्रों में पदस्थ शिक्षकों को बेहतर आवासीय सुविधा उपलब्ध कराने के लिए विकासखंड मैनपाट के नर्मदापुर तथा उदयपुर विकासखंड में ट्रांजिट हॉस्टल (शिक्षक आवास) के रूप में 30 क्वार्टरों के निर्माण को मंजूरी दी गई है। इसके लिए 2 करोड़ 55 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। इन कार्यों का निर्माण लोक निर्माण विभाग द्वारा कराया जाएगा। शिक्षक आवासों के निर्माण से दूरस्थ क्षेत्रों में कार्यरत शिक्षकों को सुरक्षित एवं सुविधाजनक आवास उपलब्ध होगा, जिससे विद्यालयों में उनकी नियमित उपस्थिति सुनिश्चित होने के साथ-साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षण व्यवस्था को भी बढ़ावा मिलेगा। जिले में इन आवासीय परियोजनाओं के पूर्ण होने के बाद शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में उल्लेखनीय सुधार की उम्मीद है। साथ ही, आदिवासी एवं दुर्गम क्षेत्रों में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध होंगी, जिससे आम नागरिकों तक बेहतर जनसेवाएं पहुंचाना और अधिक सुगम हो सकेगा।

kgnews

Recent Posts

रायपुर विकास प्राधिकरण की संपत्तियों की बुकिंग अब पूरी तरह ऑनलाइन

रायपुर विकास प्राधिकरण की संपत्तियों की बुकिंग अब पूरी तरह ऑनलाइन

रायपुर रायपुर विकास प्राधिकरण (आर.डी.ए.) ने नागरिकों की सुविधा और पारदर्शिता को ध्यान में रखते…

5 hours ago
मानसून के दौरान उद्योगों द्वारा किए जा रहे वृक्षारोपण कार्यों की होगी समीक्षा

मानसून के दौरान उद्योगों द्वारा किए जा रहे वृक्षारोपण कार्यों की होगी समीक्षा

रायपुर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा मानसून 2026 के दौरान राज्य की औद्योगिक इकाइयों द्वारा…

5 hours ago
छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के कर्मचारियों को उपहार

छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के कर्मचारियों को उपहार

रायपुर स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के नवा रायपुर स्थित मुख्यालय भवन में निगम के अध्यक्ष  चंदूलाल…

5 hours ago
निवाड़ी के डायल-112 हीरोज रेलवे पटरी पर संकटग्रस्त महिला को सुरक्षित बचाकर परिजनों के सुपुर्द किया

निवाड़ी के डायल-112 हीरोज रेलवे पटरी पर संकटग्रस्त महिला को सुरक्षित बचाकर परिजनों के सुपुर्द किया

भोपाल  निवाड़ी जिले के थाना ओरछा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित कार्यवाही…

5 hours ago
प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली सोमारी बाई की जिंदगी

प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली सोमारी बाई की जिंदगी

रायपुर अपने सिर पर पक्की छत होना हर परिवार का सपना होता है। बस्तर जिले…

5 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत हो रहा पेयजल अधोसंरचना का नेटवर्क

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत हो रहा पेयजल अधोसंरचना का नेटवर्क

रायपुर  छत्तीसगढ़ सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक नागरिक तक स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने…

5 hours ago