रायगढ़ रामचंद्रपुर विकासखंड के बगरा में पिता पुत्र द्वारा गौ हत्या की साजिश रचकर दूसरे व्यक्ति को फंसाने के मामले मे पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों पिता पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही बताया गया कि सच्चाई बताएं जाने पर चाचा के साथ पिता पुत्र ने जानलेवा हमला भी किया, जिसके बाद पीड़ित की शिकायत पर पर विजयनगर चौकी में धारा 341, 294, 506, 307,34 एवम आर्म्स एक्ट 25, 27 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर दोनों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

जगजीवन रोहतास ने रिपोर्ट लिखवाते हुए बताया कि उपेंद्र मुरूम व उसके पिता राजकुमार मुरूम गौ हत्या की साजिश रचकर रिपोर्ट मेरे भतीजा नान्हू से कराए थे। जिसके बाद नान्हू ने उसे सारी बातें बता दी, जिसके बाद गुस्साए पिता और पुत्र ने धारदार हथियार व डंडे से उस पर हमला कर दिया और मारपीट कर गाली गलौज की गई। साथ ही गर्दन दबा कर मारने की भी कोशिश की दोनों ने की।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *