घुटनों के दर्द से मिलेगी परमानेंट मुक्ति, एम्स भोपाल और ग्वालियर आयुर्वेद संस्थान मिलकर खोजेंगे अचूक इलाज

ग्वालियर
 घुटनों के दर्द (आस्टियोआर्थराइटिस) से जूझ रहे मरीजों के लिए अच्छी खबर है। एम्स भोपाल और क्षेत्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान ग्वालियर मिलकर इस बीमारी का समाधान खोज रहे हैं। जल्द ही दोनों संस्थानों के बीच आधिकारिक समझौता होने वाला है, जो जोड़ों के दर्द के इलाज की दिशा बदल सकता है।

केंद्रीय आयुर्वेदिक विज्ञान अनुसंधान परिषद (सीसीआरएएस) आयुष मंत्रालय से इस रिसर्च प्रोजेक्ट की अनुमति मिल गई है। शोध का मुख्य उद्देश्य यह पता लगाना है कि घुटने के आस्टियोआर्थराइटिस के इलाज में पारंपरिक आयुर्वेदिक औषधियां, आधुनिक एलोपैथी की तुलना में कितनी सुरक्षित और असरदार हैं। शोध का मुख्य कार्यक्षेत्र एम्स भोपाल रहेगा, जहां की आधुनिक लैब और डाक्टरों की देखरेख में मरीजों पर आयुर्वेदिक उपचार के प्रभावों का बारीकी से अध्ययन किया जाएगा।

यह रिसर्च आधुनिक मानकों पर आधारित होगी, ताकि इसके परिणामों पर भरोसा किया जा सके। एम्स भोपाल के अस्थिरोग विभाग के प्रोफेसर डा. रेहान उल हक प्रोजेक्ट का नेतृत्व करेंगे। वहीं क्षेत्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान ग्वालियर के विशेषज्ञ डा. अनिल मंगल इसके सह-अन्वेषक और कोआर्डिनेटर होंगे।

मरीजों को क्या होगा फायदा?

    इस शोध से मरीजों को पता चलेगा कि आयुर्वेद की कौन-सी दवाएं विज्ञानी रूप से सुरक्षित हैं।

    अगर आयुर्वेदिक औषधियां प्रभावी साबित होती हैं, तो मरीजों को पेन-किलर (दर्द निवारक दवाओं) के दुष्प्रभावों से मुक्ति मिल सकती है।

    यह रिसर्च गठिया और जोड़ों के दर्द के उपचार का तरीका बदल सकती है।

Admin

Share
Published by
Admin

Recent Posts

CG : प्रदेश के सभी ग्राम पंचायतों में 24 जून को होगी ग्राम सभा …

CG : प्रदेश के सभी ग्राम पंचायतों में 24 जून को होगी ग्राम सभा …

रायपुर। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा ग्राम पंचायतों को ग्राम सभाओं के माध्यम से…

2 minutes ago
राजनांदगांव : कबीर प्रकट महोत्सव पर 28 जून को बाइक रैली…

राजनांदगांव : कबीर प्रकट महोत्सव पर 28 जून को बाइक रैली…

राजनांदगांव | राजनांदगांव में जिला स्तरीय सदगुरु कबीर प्रकट महोत्सव के उपलक्ष्य में 28 जून…

2 minutes ago
CG : कफ सीरप अब डॉक्टर पर्ची दिखाने पर ही मिलेगी …

CG : कफ सीरप अब डॉक्टर पर्ची दिखाने पर ही मिलेगी …

रायपुर। भारत के स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार, 16 जून को एक नोटिफिकेशन जारी कर कहा…

5 minutes ago
CG : 21 लोगों की हत्या की साजिश थी, ताकि निकाल पाते जमीन अंदर से खजाना! …

CG : 21 लोगों की हत्या की साजिश थी, ताकि निकाल पाते जमीन अंदर से खजाना! …

बलौदाबाजार। क्या गड़े खजाने को निकालने के लिए 21 लोगों को मारने की साजिश रची…

8 minutes ago
राजनांदगांव : जनता के विश्वास ने लगातार तीसरी बार केंद्र में सरकार बनाई : बृजमोहन…

राजनांदगांव : जनता के विश्वास ने लगातार तीसरी बार केंद्र में सरकार बनाई : बृजमोहन…

राजनांदगांव , जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित पत्रकारवार्ता में पूर्व मंत्री व सांसद बृजमोहन अग्रवाल…

9 minutes ago
राजनांदगांव : कोटवार के खिलाफ सांसद से की गई शिकायत, कार्रवाई करने की मांग रखी…

राजनांदगांव : कोटवार के खिलाफ सांसद से की गई शिकायत, कार्रवाई करने की मांग रखी…

राजनांदगांव , ग्राम जालबांधा के ग्रामीणों ने पंचायत के कोटवार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया…

13 minutes ago