CG : दूसरे राज्य से बाइक चुराकर खपा रहे थे दंतेवाड़ा में…

दंतेवाड़ा। जिले में पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस गिरोह के लोग हैदराबाद से 5 सोल्ड बाइकों की चोरी किए। फर्जी तरीके से किसी भी कार का नंबर लगाकर, फर्जी RC बनाकर बेचने की तैयारी में थे।हालांकि, पुलिस ने इस गिरोह के 3 लोगों को पकड़ लिया है। इनके पास से 7 लाख 50 हजार रुपए की 5 बाइकें और प्रिंटर मशीनें बरामद की हैं। हैदराबाद के 1 मुख्य आरोपी की तलाश जारी है। मामला जिले के गीदम थाना क्षेत्र का है। दरअसल, एक दिन पहले गीदम पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक लाल रंग की स्प्लेंडर बाइक को रुकवाया। बाइक चालक ने अपना नाम गुलशन नाहटा निवासी गीदम बताया। बाइक में CG 17 C 1880 RTO नंबर प्लेट लगा हुआ था। वहीं जब इससे गाड़ी से संबंधित दस्तावेज मांगे गए तो इसने नहीं दिया

तभी पुलिस को इसपर शक हुआ और ऑनलाइन बाइक नंबर की डिटेल्स निकाली। पुलिस को पता चला कि ये बाइक का नंबर नहीं बल्कि महेश राम बघेल के नाम से रजिस्टर अल्टो कार का नंबर है। जिसके बाद पुलिस को शक हुआ की चोरी की बाइक है। पुलिस ने गुलशन को हिरासत में लिया। जिसके बाद उससे और पूछताछ की गई तो उसने बताया कि गाड़ी हैदराबाद से चोरी कर लाई गई है। उसके गैराज में 4 और बाइकें जिसमें 2 बुलट, 1 पल्सर और 1 स्प्लेंडर खड़ी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उन बाइकों को भी बरामद किया। जिसके बाद पूछताछ में गुलशन ने अपने अन्य तीन साथी रिज्जू के. जे., प्रवीण गोलछा, कैलाश निषाद के बारे में भी जानकारी दी। पुलिस ने कैलाश निषाद और रिज्जू के.जे. को भी पकड़ा। हालांकि, प्रवीण गोलछा हैदराबाद में है जिसकी तलाश जारी है।

kgnews

Recent Posts

बिजली बिल पर लेट पेमेंट सरचार्ज की नई व्यवस्था उपभोक्ताओं के लिए राहत -पावर कंपनी

बिजली बिल पर लेट पेमेंट सरचार्ज की नई व्यवस्था उपभोक्ताओं के लिए राहत -पावर कंपनी

रायपुर  छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी ने इस संबंध में तथ्यात्मक स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा…

2 hours ago
तिलहन उत्पादन बढ़ाने की दिशा में सशक्त पहल, कोटमीकला के किसानों को मिला उन्नत मूंगफली बीज

तिलहन उत्पादन बढ़ाने की दिशा में सशक्त पहल, कोटमीकला के किसानों को मिला उन्नत मूंगफली बीज

रायपुर  किसानों की आय बढ़ाने, तिलहनी फसलों के उत्पादन में वृद्धि करने और देश को…

2 hours ago
इंदौर के डायल-112 हीरोज रास्ता भटके 10 वर्षीय बालक को सुरक्षित दादा के सुपुर्द किया

इंदौर के डायल-112 हीरोज रास्ता भटके 10 वर्षीय बालक को सुरक्षित दादा के सुपुर्द किया

भोपाल इंदौर जिले के थाना खजराना क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर कार्रवाई…

2 hours ago
पक्के घर ने बदली जिंदगी : पीएम जनमन आवास योजना से कृष्णा बैगा के सपनों को मिला अपना आशियाना

पक्के घर ने बदली जिंदगी : पीएम जनमन आवास योजना से कृष्णा बैगा के सपनों को मिला अपना आशियाना

रायपुर किसी भी परिवार के लिए अपना सुरक्षित और पक्का घर केवल चार दीवारों का…

3 hours ago
झाबुआ से देश को पोलियो मुक्त रखने का संकल्प

झाबुआ से देश को पोलियो मुक्त रखने का संकल्प

भोपाल  देश को पोलियो मुक्त बनाए रखने के राष्ट्रीय संकल्प के तहत महिला एवं बाल…

3 hours ago
ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त सोलर बिजली निर्धारित दर पर खरीदी जाएगी

ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त सोलर बिजली निर्धारित दर पर खरीदी जाएगी

रायपुर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों की छतों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र…

3 hours ago