बालोद। जिले के डौंडी थाना क्षेत्र में बीती रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, गुदुम गांव के दो नाबालिग मित्र बिना परिवार को बताए मंगलवार रात करीब 10 बजे बाइक से घूमने निकले थे।

देर रात लगभग 2 बजे अवारी नाला गांव के पास उनकी बाइक को किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में 14 वर्षीय किशोर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका 17 वर्षीय साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही डौंडी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को मरच्यूरी भेजा गया। घायल किशोर को स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया।

बताया जा रहा है कि मृतक के पिता रेलवे विभाग में कार्यरत हैं और उन्होंने करीब दो महीने पहले ही नई बाइक खरीदी थी। दोनों किशोर उसी बाइक से रात में घूमने निकले थे, लेकिन यह सैर उनके लिए जानलेवा साबित हुई। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *