धमतरी। पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार ने शहर में शांति व सुरक्षा बनाए रखने तथा अपराधिक तत्वों, देर रात्रि घुमने वाले,नशा खोरी,अड्डे बाजी,चाकू बाजी करने वालो के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही करने के निर्देश दिया गया है।
जिस पर थाना प्रभारी कोतवाली द्वारा देर रात में अलग-अलग टीम बनाकर शहर के संदिग्ध स्थलों मकेश्वर वार्ड, स्टेशन पारा,मकई चौपाटी, जालमपुर,बिलाईमाता के पीछे सुनसान जगहों में घुमकर कर किया गया पेट्रोलिंग और सूनसान जगहों पर बैठे लड़कों की चेकिंग कर,चेतावनी दिया गया। पेट्रोलिंग के दौरान कल रात्रि में शहर में शांति भंग कर घुम रहे 05 बमामाशों के विरुद्ध प्रतिबंधक धारा धारा 170/125,135 BNSS के तहत कार्यवाही किया गया।
पुलिस अधीक्षक ने विजीवल पुलिसिंग के तहत सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थानें क्षेत्रों में पुलिस बलों के साथ सघन पेट्रोलिंग व चेकिंग करने, पैदल पेट्रोलिंग अभियान चलाकर असामाजिक तत्वों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश दिया गया है। अनावश्यक घुमने वाले घुमंतु,असामाजिक तत्वों को धमतरी पुलिस द्वारा पूछताछ की गई एवं सूनसान वाले स्थान में जमावड़ा लगाकर नशा करने वालों, गुटबाजी करने वालों, संदिग्ध व्यक्तियों,असमाजिक तत्वों, संदिग्ध व्यक्तियों के वाहनों एवं वाहनों की डिक्की सहित धारदार हथियार रखकर घुमने वालों की चेकिंग किया गया जिसमें देर रात्रि तक घुम रहे नाबालिग लड़कों की भी चेकिंग कर नशाखोरी न करने एवं देर रात्रि तक न घुमने की समझाईश दिया गया। धमतरी पुलिस द्वारा पेट्रोलिंग एवं सघन चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगी।
बदमाशों का नाम
(1) कृष्णा नायक उर्फ बिट्टू पिता स्वर्गीय नाहर सिंह नायक उम्र 26 वर्ष साकिन हाटकेश्वर कॉलोनी सर्वोदय स्कूल के पास धमतरी,थाना सिटी कोतवाली, जिला धमतरी (छ.ग.)
(2) चेतन नेताम पिता स्वर्गीय वीर सिंह नेताम उम्र 21 वर्ष साकिन पंचवटी कॉलोनी अटल आवास धमतरी थाना सिटी कोतवाली,जिला धमतरी(छ.ग.)
(3) विक्रम देवदास पिता बंशी लाल देवदास उम्र 19 वर्ष साकिन पंचवटी कॉलोनी अटल आवास रत्नाबांधा रोड धमतरी,थाना सिटी कोतवाली,जिला धमतरी (छ.ग.)
(04) रोशन कुमार यादव पिता स्वर्गीय लक्ष्मी नारायण यादव उम्र 18 वर्ष 25 दिन साकिन रामसागरपारा रिसाईपारा धमतरी,थाना सिटी कोतवाली,जिला धमतरी (छ.ग.)
(05) जागेश्वर गौतम उर्फ बंटी पिता राजेंद्र गौतम उम्र 20 वर्ष साकिन रामसागरपारा रिसाईपारा धमतरी थाना सिटी कोतवाली,जिला धमतरी (छ.ग.)
जगदलपुर. बस्तर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने आईजी सुन्दरराज पी का सम्मान समारोह आयोजित…
पन्ना पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अपहृत युवक सकुशल दस्तयाब 10 लाख रुपये की फिरौती…
भोपाल मध्यप्रदेश शासन के जनजातीय कार्य विभाग ने वर्ष 2026-27 में छात्रावास एवं आश्रमों में…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन का असर, सेवा सेतु पोर्टल बना आमजन की उम्मीदों का…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत आज राजधानी रायपुर के सोनपैरी…
रायपुर. महीनों के उहापोह के बाद आखिरकार प्रशासन की माना क्षेत्र स्थित ग्राम नकटी में…