CG : देश के उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन का राज्यपाल रमेन डेका ने किया स्वागत

रायपुर। देश के उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का मंगलवार को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर आगमन हुआ। उनके आगमन पर राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वामी विवेकानंद विमानतल रायपुर में पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान विमानतल पर भव्य स्वागत की तैयारियां की गई थीं। उपराष्ट्रपति के स्वागत के लिए राज्य सरकार की ओर से उच्च स्तरीय प्रोटोकॉल व्यवस्था सुनिश्चित की गई थी। राज्यपाल और मुख्यमंत्री के साथ-साथ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, वन मंत्री केदार कश्यप, विधायक किरण सिंह देव और अन्य वरिष्ठ जनप्रतिनिधि व अधिकारी उपस्थित रहे।

उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन के स्वागत के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उन्हें छत्तीसगढ़ की पारंपरिक सौगात भी भेंट की। मुख्यमंत्री ने बताया कि यह राज्य के लिए गौरव की बात है कि देश के सर्वोच्च संवैधानिक पदों में से एक पर आसीन उपराष्ट्रपति छत्तीसगढ़ आए हैं। राज्यपाल रमेन डेका ने उपराष्ट्रपति का स्वागत करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति, परंपरा और आतिथ्य देशभर में अद्वितीय है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि उपराष्ट्रपति के आगमन से प्रदेश के विकास और शैक्षणिक-सांस्कृतिक आदान-प्रदान को नई दिशा मिलेगी।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि उपराष्ट्रपति का छत्तीसगढ़ आगमन राज्य के लिए सम्मान की बात है। उन्होंने बताया कि आगामी कार्यक्रमों के दौरान उपराष्ट्रपति प्रदेश के विकास से जुड़ी कई योजनाओं की समीक्षा करेंगे और अधिकारियों से मुलाकात करेंगे। सूत्रों के अनुसार, उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन रायपुर प्रवास के दौरान राज्यपाल और मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट करेंगे तथा प्रदेश में चल रही प्रमुख परियोजनाओं की जानकारी लेंगे। उनके दौरे के मद्देनजर रायपुर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।

kgnews

Recent Posts

रायपुर विकास प्राधिकरण की संपत्तियों की बुकिंग अब पूरी तरह ऑनलाइन

रायपुर विकास प्राधिकरण की संपत्तियों की बुकिंग अब पूरी तरह ऑनलाइन

रायपुर रायपुर विकास प्राधिकरण (आर.डी.ए.) ने नागरिकों की सुविधा और पारदर्शिता को ध्यान में रखते…

4 hours ago
मानसून के दौरान उद्योगों द्वारा किए जा रहे वृक्षारोपण कार्यों की होगी समीक्षा

मानसून के दौरान उद्योगों द्वारा किए जा रहे वृक्षारोपण कार्यों की होगी समीक्षा

रायपुर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा मानसून 2026 के दौरान राज्य की औद्योगिक इकाइयों द्वारा…

5 hours ago
छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के कर्मचारियों को उपहार

छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के कर्मचारियों को उपहार

रायपुर स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के नवा रायपुर स्थित मुख्यालय भवन में निगम के अध्यक्ष  चंदूलाल…

5 hours ago
निवाड़ी के डायल-112 हीरोज रेलवे पटरी पर संकटग्रस्त महिला को सुरक्षित बचाकर परिजनों के सुपुर्द किया

निवाड़ी के डायल-112 हीरोज रेलवे पटरी पर संकटग्रस्त महिला को सुरक्षित बचाकर परिजनों के सुपुर्द किया

भोपाल  निवाड़ी जिले के थाना ओरछा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित कार्यवाही…

5 hours ago
प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली सोमारी बाई की जिंदगी

प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली सोमारी बाई की जिंदगी

रायपुर अपने सिर पर पक्की छत होना हर परिवार का सपना होता है। बस्तर जिले…

5 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत हो रहा पेयजल अधोसंरचना का नेटवर्क

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत हो रहा पेयजल अधोसंरचना का नेटवर्क

रायपुर  छत्तीसगढ़ सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक नागरिक तक स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने…

5 hours ago