छत्तीसगढ़

CG : देश के स्वतंत्रता सेनानियों, वीर सपूतों को दें सम्मान

धमतरी । कलेक्टर नम्रता गांधी के निर्देशानुसार एवं मार्गदर्शन पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिले में 09 अगस्त से 15 अगस्त तक जिले में विभिन्न गतिविधियां आयोजित किए जाएंगे। इसी कड़ी में आज धमतरी विकासखंड के ग्राम करेठा मे हर घर तिरंगा अभियान के तहत साइकिल रैली निकाली गई वहीं मगरलोड विकासखंड में कृषि विभाग, स्वास्थ्य विभाग तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी कर्मचारी द्वारा हर घर तिरंगा हस्ताक्षर अभियान चलाकर एवं नगरी विकासखंड के ग्राम पंचायत सिहावा में प्री मैट्रिक बालक छात्रावास के छात्रों एवं समूह की महिलाओं द्वारा बड़ी संख्या में गांव का भ्रमण करते हुए भारत माता का जय गान किया गया। देश के वीर सपूतों की वीरता का बखान किया गया।

समूह की महिलाओं ने हर घर तिरंगा फहराने लोगों को आव्हान किया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत बनबगौद, पचपेड़ी, भंवरमरा, मोंगरागहन ,सिवनी खुर्द, सेमरा बी, दरगहन ,अमलीडीह, अर्जुनी, धौराभाठा, उमरगांव, भीतर रास की ग्रामीण महिलाओं ने जोर शोर से तिरंगा रैली निकाली गई की प्रशंसा करते हुए सीईओ जिला पंचायत रोमा श्रीवास्तव ने जिले के आम नागरिकों, अधिकारियों-कर्मचारियों से आग्रह किया कि वे भारत के स्वतंत्रता सेनानियों, वीर सपूतों की भावनाओं का सम्मान करने तथा भारत के विकास एवं प्रगति के लिए समर्पित रहें।

कार्यक्रम में  शिक्षा विभाग तथा जनपद पंचायत धमतरी,कुरुद, मगरलोड, नगरी के विभागीय अधिकारी कर्मचारियों ने तिरंगा रैली तथा बाइक के माध्यम से तिरंगा यात्रा में शामिल होकर देशप्रेम की भावना को बनाए रखा। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान देश प्रेम की भावनाओं से जुड़ा है। यह गौरवान्वित करने वाला क्षण है। हम अपने तिरंगा का सम्मान करते हैं। यह हमारे देश की पहचान होने के साथ ही हम सभी भारतवासियों में देश प्रेम की भावना को विकसित करता है। हम सभी भारतीय हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ें और देश के स्वतंत्रता सेनानियों, वीर सपूतों को सम्मान दें।

उन्होंने जिले वासियों से अपील की कि जिले में आयोजित होने वाले महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में वे शामिल हों और हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाएं।  हर घर तिरंगा अभियान अंतर्गत सभी भारतीय नागरिकों को राष्ट्रीय ध्वज अपने घर पर फहराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है ताकि आमजन में देश भक्ति की भावना विकसित हो तथा राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान में भी वृद्धि हो। इस अभियान के तहत तिरंगा यात्राएं, तिरंगा रैलियां, तिरंगा दौड़ और मैराथन, तिरंगा कॉन्सर्ट्स, तिरंगा कैनवास, तिरंगा प्रतिज्ञा, तिरंगा सेल्फी, तिरंगा सम्मान व तिरंगा मेला जैसी गतिविधियां आयोजित की जा रही है। 

सीईओ जिला पंचायत ने जिले के अंतर्गत सार्वजनिक उपक्रमों, स्व-सहायता समूहों, सामाजिक संगठनों आदि के समस्त कर्मचारियों एव उनके परिवार की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने, कॉर्पाेरेट और निजी संगठनों को भी सीएसआर संसाधनों सहित भाग लेने और योगदान व प्रोत्साहित करने, राज्य सरकार की वेबसाइटों और सोशल मीडिया का उपयोग कर जागरूकता फैलाने व हर घर तिरंगा कार्यक्रम को वेबसाइट harghartiranga.com के माध्यम से लिंक करने हेतु निर्देशित किया है।

kgnews

Recent Posts

CG : 52 संविदा पदों पर भर्ती, 14 अगस्त तक आवेदन…

CG : 52 संविदा पदों पर भर्ती, 14 अगस्त तक आवेदन…

बेमेतरा । जिले के युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन…

6 minutes ago
CG : जिले में अब तक 250.2 मिमी. औसत वर्षा दर्ज…

CG : जिले में अब तक 250.2 मिमी. औसत वर्षा दर्ज…

बेमेतरा । चालू बारिश सीजन के दौरान बेमेतरा जिले में 01 जून 2026 से 20…

13 minutes ago
CG : 381.8 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज…

CG : 381.8 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज…

कोरबा । कोरबा जिले में एक जून से 20 जुलाई तक कुल 381.8 मिलीमीटर औसत…

18 minutes ago
CG : खुले में संचालित मांस-मटन दुकान पर निगम की कार्रवाई…

CG : खुले में संचालित मांस-मटन दुकान पर निगम की कार्रवाई…

भिलाईनगर । नगर पालिक निगम भिलाई की आयुक्त सुरूचि सिंह के निर्देशानुसार नागरिकों की शिकायतों…

23 minutes ago
CG : स्कूली बच्चों तक संदिग्ध दवाइयां पहुंचने की घटना की निष्पक्ष जांच हो : धीरज बाकलीवाल…

CG : स्कूली बच्चों तक संदिग्ध दवाइयां पहुंचने की घटना की निष्पक्ष जांच हो : धीरज बाकलीवाल…

कांग्रेस ने पैदल मार्च निकालकर कोतवाली थाने में सौंपा ज्ञापन दुर्ग । चंद्रशेखर आज़ाद स्कूल…

26 minutes ago
दुर्ग में अवैध खाद के गोदाम पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, कृषि सामग्री जब्त

दुर्ग में अवैध खाद के गोदाम पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, कृषि सामग्री जब्त

दुर्ग. उपसंचालक कृषि दुर्ग संदीप भोई के निर्देशन में जिला एवं विकासखंड स्तरीय संयुक्त टीम…

33 minutes ago