दुर्ग के जामुल थाना पुलिस ने आरोपियों ने अपने ही दोस्त का अपहरण कर मारपीट करने के मामले में पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पीड़ित के शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। आरोपियों ने मामूली सी बात को लेकर अपने ही दोस्त का अपहरण कर उसकी जमकर पिटाई कर दी थी। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।
दुर्ग शहर एएसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि प्रार्थी प्रभजोत सिंह 21 जनवरी को रिपोर्ट दर्ज कराया कि शाम करीब 4 बजे वह कॉलेज से घर जा रहा था। इसी दौरान पीछे से राहुल सिंह अपने दोस्तों के साथ आया और रास्ता रोककर बाइक की चाबी निकाली। आरोपी उसके साथ मारपीट करने लगे और कहने लगे कि अपने दोस्त शशांक को बुलाओ। इसके बाद आरोपियों ने उसका अपहरण कर भिलाई के सेक्टर-7 में ले जाकर उसके सात और मारपीट की। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में जुट गई थी। इस दौरान पुलिस को मुखबिर के सूचना आधार पर आरोपी राहुल सिंह, वंश कुमार प्रसाद, प्रिंस सिंह, अंतिम कुमार ठाकुर, प्रिंस पाल और लक्की भट्ट को गिरफ्तार किया है।
सभी आरोपी भिलाई सेक्टर 7 के निवासी हैं। पुलिस के पूछताछ में आरोपियों ने अपहरण और मारपीट की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है। उन्होंने बताया कि पीड़ित प्रभजोत सिंह का दोस्त शशांक सिंह से आरोपी राहुल का पहले से विवाद चल रहा था। जिसके चलते उक्त घटना को उन्होंने अंजाम दिया।
जगदलपुर. बस्तर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने आईजी सुन्दरराज पी का सम्मान समारोह आयोजित…
पन्ना पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अपहृत युवक सकुशल दस्तयाब 10 लाख रुपये की फिरौती…
भोपाल मध्यप्रदेश शासन के जनजातीय कार्य विभाग ने वर्ष 2026-27 में छात्रावास एवं आश्रमों में…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन का असर, सेवा सेतु पोर्टल बना आमजन की उम्मीदों का…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत आज राजधानी रायपुर के सोनपैरी…
रायपुर. महीनों के उहापोह के बाद आखिरकार प्रशासन की माना क्षेत्र स्थित ग्राम नकटी में…