छत्तीसगढ़

CG : दो पटवारी निलंबित : धान उपार्जन में लापरवाही का मामला…

रायपुर, सक्ती जिले में धान उपार्जन की व्यवस्था में लापरवाही बरतने वाले पटवारी विशेश्वर सिंह सिदार एवं शेरसिंह राठिया को निलंबित कर दिया गया है। कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो ने कहा है कि धान खरीदी के मामले में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने इस व्यवस्था से जुड़े सभी अधिकारियों को पूरी मुस्तैदी के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के निर्देश दिए हैं। 

    गौरतलब है कि पटवारी विशेश्वर सिंह सिदार को धान उपार्जन केन्द्र भोथिया का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया था। उनके द्वारा सौंपे गए दायित्वों के निर्वहन में गंभीर लापरवाही तथा टोकन सत्यापन संबंधी समीक्षा बैठक में बिना पूर्व सूचना एवं अनुमति के अनुपस्थित रहने के कारण निलंबित किया गया है। 

    इसी प्रकार मालखरौदा के समिति सकर्रा एवं सोनादुला में नोडल अधिकारी के रूप में पदस्थ हल्का पटवारी शेरसिंह राठिया द्वारा शासन के निर्देशों का अवहेलना, भौतिक सत्यापन तथा धान खरीदी से जुड़े टोकन सत्यापन कार्य में गंभीर लापरवाही बरतने के कारण निलंबित किया गया है।    

kgnews

Recent Posts

CG : पुलिस ने बैकवर्ड लिंक पर कार्यवाही की, नशीली टेबलेट सप्लाई करने वाला बस चालक गिरफ्तार …

CG : पुलिस ने बैकवर्ड लिंक पर कार्यवाही की, नशीली टेबलेट सप्लाई करने वाला बस चालक गिरफ्तार …

रायपुर। कमिश्नरेट पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध नशीले पदार्थों के कारोबार के…

8 minutes ago
CG : शराब घोटाले से जुड़े ओवरटाइम स्कैम में 4 आरोपियों को हाईकोर्ट ने नियमित जमानत दी …

CG : शराब घोटाले से जुड़े ओवरटाइम स्कैम में 4 आरोपियों को हाईकोर्ट ने नियमित जमानत दी …

बिलासपुर। शराब घोटाला मामले से जुड़े ओवरटाइम स्कैम में 4 आरोपियों को हाईकोर्ट ने नियमित…

13 minutes ago
CG : 200 रुपए की वसूली मामले में पंचायत सचिव सस्पेंड …

CG : 200 रुपए की वसूली मामले में पंचायत सचिव सस्पेंड …

बलरामपुर। जन्म प्रमाण-पत्र बनाने के नाम पर अवैध वसूली के आरोप में ग्राम पंचायत भेलवाडीह…

23 minutes ago
CG : निगरानी बदमाश फिर चढ़ा पुलिस के हत्थे, 24 घंटे में चोरी की बाइक और मोबाइल बरामद …

CG : निगरानी बदमाश फिर चढ़ा पुलिस के हत्थे, 24 घंटे में चोरी की बाइक और मोबाइल बरामद …

रायगढ़। एसएसपी शशि मोहन सिंह के मार्गदर्शन पर घरघोड़ा पुलिस ने थाना प्रभारी कुमार गौरव…

26 minutes ago
दुर्ग की सेल महारत्न का दमदार प्रदर्शन, पहली तिमाही में ₹1,636 करोड़ का मुनाफा

दुर्ग की सेल महारत्न का दमदार प्रदर्शन, पहली तिमाही में ₹1,636 करोड़ का मुनाफा

भिलाई. महारत्न कम्पनी सेल ने शुक्रवार को पहली तिमाही का वित्तीय परिणाम घोषित कर दिया।…

26 minutes ago
पेपर लीक मामलों पर सख्ती: MP में 4 फास्ट ट्रैक कोर्ट गठित, भोपाल-इंदौर समेत 4 शहरों में होगी त्वरित सुनवाई

पेपर लीक मामलों पर सख्ती: MP में 4 फास्ट ट्रैक कोर्ट गठित, भोपाल-इंदौर समेत 4 शहरों में होगी त्वरित सुनवाई

जबलपुर मध्य प्रदेश में पेपर लीक और भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी के मामलों का अब…

31 minutes ago