सूरजपुर । जिले में आए दिन भीषण सड़क हादसे हो रहे हैं. दो बाइकों की आपस की भिड़ंत में एक आरक्षक की मौत हो गई. उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. मृतक दलसाय कोराम रामानुजनगर थाने में आरक्षक के पद पर पदस्थ था. दरअसल, शनिवार रात को आरक्षक दलसाय कोराम परशुरामपुर से वारंट तामील कर वापस रामानुजनगर थाने लौट रहा था.
इसी दौरान सरईपारा गांव में आरक्षक की बाइक और सामने की ओर से आ रही बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई. हादसे में आरक्षक गंभीर रूप से घायल हो गया था. आरक्षक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य रामानुजनगर में भर्ती कराया गया था. इलाज के दौरान आरक्षक ने आज दम तोड़ दिया है. रामानुजनगर पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है.
जांजगीर-चांपा । महात्मा गांधी नरेगा के अंतर्गत विकसित अमृत सरोवरों में 21 जून 2026 को…
एमसीबी । ग्राम पंचायत घघरा के पोडीडोल पारा में पेयजल संकट और ग्रामीणों द्वारा गंदा…
एमसीबी । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने किसानों की आय में…
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर जिले के विकासखंड बगीचा के ग्राम डोंडराही में…
कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक 22 वर्षीय युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने…
दुर्ग। आगामी नीट-2026 परीक्षा की तैयारियों को लेकर कलेक्टर अभिजीत सिंह ने लोक निर्माण विभाग…