छत्तीसगढ़

CG : धमतरी का सत्यांशु खेलेगा भारतीय फुटबॉल टीम में …

धमतरी। धमतरी जिले के समाज कल्याण विभाग द्वारा अनुदानित विशेष विद्यालय ‘सार्थक स्कूल’ के छात्र सत्यांशु दीप ने जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है। उनका चयन स्पेशल ओलंपिक्स भारत की भारतीय फुटबॉल टीम में हुआ है। अब वे 12 से 16 जुलाई 2026 तक स्वीडन में आयोजित स्पेशल ओलंपिक्स गोथिया ट्रॉफी 2026 अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। सत्यांशु दीप की यह उपलब्धि केवल उनके परिवार या विद्यालय तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे धमतरी जिले और छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय है। यह सफलता इस बात का प्रमाण है कि विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को सही प्रशिक्षण, प्रोत्साहन और अवसर मिलें तो वे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा सकते हैं।

विद्यालय परिवार के अनुसार, सत्यांशु ने नियमित अभ्यास, अनुशासन, समर्पण और शानदार खेल प्रदर्शन के दम पर भारतीय टीम में जगह बनाई है। उनकी यह उपलब्धि अन्य विशेष बच्चों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी और उन्हें अपने सपनों को साकार करने का आत्मविश्वास देगी। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित एवं अनुदानित विशेष विद्यालयों का उद्देश्य दिव्यांग बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, खेल, जीवनोपयोगी कौशल और व्यक्तित्व विकास के अवसर उपलब्ध कराना है। सत्यांशु का चयन इन प्रयासों की सफलता का भी एक महत्वपूर्ण उदाहरण माना जा रहा है।

kgnews

Recent Posts

CG : शाला प्रवेशोत्सव में नौनिहालों का भव्य स्वागत, कलेक्टर ने दिया प्रेरणा का संदेश …

CG : शाला प्रवेशोत्सव में नौनिहालों का भव्य स्वागत, कलेक्टर ने दिया प्रेरणा का संदेश …

बीजापुर । नए शिक्षा सत्र में बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से…

32 minutes ago
हाथी प्रभावित क्षेत्र में 33 केवी लाइन विस्तार पर हाईकोर्ट सख्त, सरकारों और बिजली कंपनी से मांगा जवाब

हाथी प्रभावित क्षेत्र में 33 केवी लाइन विस्तार पर हाईकोर्ट सख्त, सरकारों और बिजली कंपनी से मांगा जवाब

बिलासपुर. रायगढ़ जिले के हाथी प्रभावित धरमजयगढ़ वन क्षेत्र में नियम और मानकों का उल्लंघन…

33 minutes ago
CG : रोटरी क्लब भिलाई को मिला नया नेतृत्व, डॉ. संतोष राय अध्यक्ष, पी.एस. बिंद्रा सचिव निर्वाचित …

CG : रोटरी क्लब भिलाई को मिला नया नेतृत्व, डॉ. संतोष राय अध्यक्ष, पी.एस. बिंद्रा सचिव निर्वाचित …

भिलाई । सामाजिक सेवा एवं जनकल्याण के कार्यों में सक्रिय रोटरी क्लब भिलाई स्टील सिटी…

40 minutes ago
CM साय आज सरगुजा-रायगढ़ दौरे पर, रामगढ़ महोत्सव में करेंगे शिरकत

CM साय आज सरगुजा-रायगढ़ दौरे पर, रामगढ़ महोत्सव में करेंगे शिरकत

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सरगुजा और रायगढ़ के दौरे पर रहेंगे. सुबह 11 बजे…

43 minutes ago
CG : पहले ही दिन जिले के 87ः बच्चों को मिली “दो बूंद जिंदगी की“ …

CG : पहले ही दिन जिले के 87ः बच्चों को मिली “दो बूंद जिंदगी की“ …

सुकमा । जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की सजगता से सुकमा जिले में पल्स पोलियो…

56 minutes ago
CG : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से राज्यपाल रमेन डेका की सौजन्य भेंट …

CG : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से राज्यपाल रमेन डेका की सौजन्य भेंट …

रायपुर । राज्यपाल रमेन डेका ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान राष्ट्रपति भवन…

1 hour ago