छत्तीसगढ़

CG : धमतरी प्लेटफाॅर्म श्रमिकों के पंजीयन के लिए आज से लग रहे शिविर…

धमतरी। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत प्लेटफाॅर्म श्रमिकों का ई श्रम पोर्टल में ज्यादा से ज्यादा पंजीयन किया जाना है। इसके लिए श्रम पदाधिकारी ने श्रम निरीक्षक निम्मी पटेल को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। श्रम पदाधिकारी ने बताया कि धमतरी जिले में संचालित प्लेटफाॅर्म बेस्ड गिग वर्कर्स और उनके संगठनों से समन्वय और उनकी बैठक लेकर उनका पंजीयन किया जाएगा।

इसके लिए आज से 16 अप्रैल तक शिविर लगाया जा रहा है। इसके साथ ही शिविर में संबंधित अधिकारी, कर्मचारियों की भी ड्यूटी लगाई गई है। आज अमेजन कोरियर ऑफिस नवकार हाॅस्टल धमतरी में शिविर लगाया गया है।

वहीं 11 अप्रैल को आमातालाब रोड, इंडोर स्टेडियम के पास स्थित फ्लिपकार्ट कोरियर , 15 अप्रैल को विंध्यवासिनी वार्ड, कारगिल चैक के पास डेलहीवरी कोरियर ऑफिस और 16 अप्रैल को हाउसिंग कोर्ड काॅलोनी, हटकेशर वार्ड स्थित मीशो ऑफिस में शिविर आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि प्लेटफाॅर्म श्रमिक जैसे जोमेटो, उबेर, ओला, रैपिडो, स्विगी, ब्लिकीट, इंस्टामार्ट, फ्लिपकार्ट, अमेजन, प्लेटफाॅर्म बेस्ड डिलीवरी पर्सन आदि का ई-श्रम पोर्टल में पंजीयन किया जाएगा।

kgnews

Recent Posts

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

विकास कार्यों से आमजन की सुविधाओं का होगा विस्तार - मुख्यमंत्री साय रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव…

14 hours ago
CG : ऑडियो वायरल हुआ, व्यायाम शिक्षक नौकरी से निकाला गया

CG : ऑडियो वायरल हुआ, व्यायाम शिक्षक नौकरी से निकाला गया

जांजगीर-चांपा । जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, नवागढ़ में पदस्थ संविदा व्यायाम…

15 hours ago
CG : कच्चे और टपकते घर के झंझट से मिली हमेशा के लिए मुक्ति पीएम जनमन आवास योजना से ग्राम आमादरहा के मोटू राम का सपना हुआ साकार

CG : कच्चे और टपकते घर के झंझट से मिली हमेशा के लिए मुक्ति पीएम जनमन आवास योजना से ग्राम आमादरहा के मोटू राम का सपना हुआ साकार

अम्बिकापुर , केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं किस तरह अंतिम पंक्ति में खड़े…

15 hours ago
CG : मेधावी नोनी बाबू योजना से संवर रहा श्रमिक की बेटी का भविष्य,ममता राजवाड़े योजना के सहयोग से बी.एस.सी. नर्सिंग की कर रहीं पढ़ाई

CG : मेधावी नोनी बाबू योजना से संवर रहा श्रमिक की बेटी का भविष्य,ममता राजवाड़े योजना के सहयोग से बी.एस.सी. नर्सिंग की कर रहीं पढ़ाई

अम्बिकापुर , छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी नीतियां और श्रम विभाग की योजनाएं प्रदेश के गरीब…

15 hours ago
CG : पीएम सूर्य घर-मुफ्त योजना से ग्राम कंठी के उमाकांत का बिजली बिल हुआ शून्य, बिजली उपभोक्ता से बने ऊर्जादाता

CG : पीएम सूर्य घर-मुफ्त योजना से ग्राम कंठी के उमाकांत का बिजली बिल हुआ शून्य, बिजली उपभोक्ता से बने ऊर्जादाता

अम्बिकापुर , शासन की महत्वाकांक्षी पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजनाश् आम नागरिकों के लिए…

15 hours ago
CG : राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान अंतिम चरण में, सरगुजा में मिलीं ऐतिहासिक और दुर्लभ पाण्डुलिपियां

CG : राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान अंतिम चरण में, सरगुजा में मिलीं ऐतिहासिक और दुर्लभ पाण्डुलिपियां

अम्बिकापुर , कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल के…

15 hours ago