धमतरी । जिले के नगरी रोड पर गुरुवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। यात्री बस पलटने से 4 साल की बच्ची रागिनी निषाद की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को जिला अस्पताल धमतरी में भर्ती कराया गया है।
कैसे हुआ हादसा?
जानकारी के मुताबिक, डीआरडी कंपनी की यात्री बस (CG/04/E/2872) धमतरी बस स्टैंड से नगरी की ओर जा रही थी। बस में सवारियां एक तरफ ज्यादा बैठी थीं। दोपहर करीब 12:30 बजे, खड़ादाह गांव के पास (थाना केरेगांव क्षेत्र, स्टेट हाइवे) पर बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।
पुलिस और पेट्रोलिंग टीम पहुँची
घटना की सूचना मिलते ही केरेगांव पुलिस मौके पर पहुँची। साथ ही हाईवे पेट्रोलिंग-2 के प्रधान आरक्षक चमन ध्रुव और आरक्षक वेद मरकाम ने मौके पर राहत कार्य शुरू किया।
अस्पताल लाए गए यात्री
हादसे में घायल हुए टीकाराम साहू (58) और उनकी पत्नी कुमारी बाई साहू (54), निवासी ग्राम बेलौदी को जिला अस्पताल पहुँचाया गया। इसके अलावा, 108 एंबुलेंस से कलेसिया निषाद (निवासी ग्राम बासनवाही) और उनकी नातिन रागिनी (4 वर्ष) को भी अस्पताल लाया गया। जाँच के बाद डॉक्टर तेजस शाह ने रागिनी को मृत घोषित कर दिया।
घायल कलेसिया बाई ने बताया कि वे अछोटा रिश्तेदार के घर आई थीं और अपनी नातिन रागिनी के साथ घर लौट रही थीं। इसी दौरान यह हादसा हो गया।
फिलहाल, केरेगांव पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
राजनांदगांव। नंदई चौक डबरी पारा निवासी प्रतिष्ठित सब्जी व्यापारी प्रेम लाल सोनकर, पिता स्वर्गीय लखन…
महासमुंद , महासमुंद विकासखंड के ग्राम लोहारडीह निवासी क्रान्ति कुमार चंद्राकर एक शिक्षित एवं प्रगतिशील…
कहा सुविधाओं में कमी नही होगी, परिणाम बेहतर आना चाहिए गौरेला पेंड्रा मरवाही, कलेक्टर डॉ.…
बिलासपुर । छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कोरबा नगर निगम के 60 दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के पक्ष…
मछलियों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए घोषित किया गया बंदउल्लंघन पर 25 हजार रुपये…
भगत सिंह चौक में 15 से 17 जून तक जनसंपर्क विभाग द्वारा होगा विशेष आयोजन…