छत्तीसगढ़

CG : धमतरी में 2 दिन से लापता युवक की लाश मिली …

धमतरी। जिले में दो दिनों से लापता एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है, जिसकी लाश फुटहामुड़ा के जंगल में मिलने से सनसनी फैल गई है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है। यह घटना कोरेगांव थाना क्षेत्र की है। मृतक की पहचान पुनुराम मंडावी के रूप में हुई है, जो कि केरेगांव थाना क्षेत्र के माकरदोना गांव का रहने वाला था। दो दिन पहले वो घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। इसके बाद परिजनों ने किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए उसकी तलाश शुरु की। इस दौरान उसकी लाश फुटहामुड़ा के जंगल में मिली। डॉक्टर राजेश सूर्यवंशी का कहना है कि आज केरेगांव थाना क्षेत्र के माकरदोना गांव में रहने वाले पुनुराम मंडावी के शव को पोस्टमार्टम के लिए लाया गया है, जिसका शव फुटहामुड़ा के जंगल में मिला है। उन्होंने पोस्टमार्टम के बाद मृत्यु के स्पष्ट कारण का पता चलने की बात कही है।

kgnews

Recent Posts

PM मोदी के ‘कार पूल’ संदेश की हाईकोर्ट में गूंज, पार्किंग संकट पर वकीलों से साथ आने की अपील

PM मोदी के ‘कार पूल’ संदेश की हाईकोर्ट में गूंज, पार्किंग संकट पर वकीलों से साथ आने की अपील

 जबलपुर कार्यवाहक मुख्य न्यायधीश विवेक रूसिया व न्यायमूर्ति प्रदीप मित्तल की युगलपीठ ने गुरुवार को…

32 minutes ago
बीजापुर विधायक का देर रात छापा, नदी में पकड़ा गया अवैध रेत खनन का खेल

बीजापुर विधायक का देर रात छापा, नदी में पकड़ा गया अवैध रेत खनन का खेल

बीजापुर. मिनगाछल नदी में चल रहे रेत के अवैध कारोबार की जानकारी लगते ही बीजापुर…

44 minutes ago
सुपोषण वृक्ष–मुनगा’ बनेगा जनआंदोलन, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने जनप्रतिनिधियों से किया पौधरोपण का आह्वान

सुपोषण वृक्ष–मुनगा’ बनेगा जनआंदोलन, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने जनप्रतिनिधियों से किया पौधरोपण का आह्वान

‘सुपोषण वृक्ष–मुनगा’ बनेगा जनआंदोलन महिला एवं बाल विकास मंत्री  लक्ष्मी राजवाड़े ने जनप्रतिनिधियों से किया…

49 minutes ago
विकास और संस्कृति का संतुलन ही सशक्त और समृद्ध समाज की आधारशिला : राष्ट्रपति मुर्मु

विकास और संस्कृति का संतुलन ही सशक्त और समृद्ध समाज की आधारशिला : राष्ट्रपति मुर्मु

विकास और संस्कृति का संतुलन ही सशक्त और समृद्ध समाज की आधारशिला : राष्ट्रपति श्रीमती…

50 minutes ago
योजनाओं से सुधरा नागरिकों का जीवन स्तर: मंत्री टंक राम वर्मा

योजनाओं से सुधरा नागरिकों का जीवन स्तर: मंत्री टंक राम वर्मा

योजनाओं से सुधरा नागरिकों का जीवन स्तर: मंत्री टंक राम वर्मा बलौदाबाजार में तीन दिवसीय…

54 minutes ago
मुकेश चंद्राकर हत्याकांड में गवाहों को 1 लाख रुपये का लालच? SP से की गई शिकायत

मुकेश चंद्राकर हत्याकांड में गवाहों को 1 लाख रुपये का लालच? SP से की गई शिकायत

बीजापुर. छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के चर्चित पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड मामले में गवाहों को…

1 hour ago