छत्तीसगढ़

CG : धान उपार्जन केन्द्रों की पारदर्शी व्यवस्था से किसानों को बड़ी राहत

सरल और सुगम हुई धान विक्रय प्रक्रिया, किसानों का बढ़ा भरोसा

धान बेचकर थ्रेसर मशीन के मालिक बने किसान अमीर हमजा, किराये से भी हो रही अतिरिक्त आमदनी

रायपुर, छत्तीसगढ़ के सभी जिले में संचालित धान उपार्जन केन्द्रों पर लागू की गई पारदर्शी, सुव्यवस्थित एवं किसान-हितैषी व्यवस्था के चलते किसानों को धान विक्रय करने में बड़ी सहूलियत मिल रही है। टोकन प्रणाली, समयबद्ध खरीदी तथा समर्थन मूल्य पर भुगतान से किसानों में उत्साह और संतोष का वातावरण बना हुआ है।

टोकन प्रणाली से आसान हुआ धान विक्रय

अम्बिकापुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत फतेहपुर के कृषक अमीर हमजा ने धान उपार्जन केन्द्र सुखरी में 80 क्विंटल धान के विक्रय हेतु पहला टोकन कटवाया। उन्होंने बताया कि टोकन प्रक्रिया अत्यंत सरल, सहज और व्यवस्थित रही तथा उन्हें किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा। हमजा ने बताया कि उनके पास कुल 124 क्विंटल धान उपलब्ध है, जिसमें से शेष धान का विक्रय आगामी चरण में किया जाएगा।

3100 रुपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य से किसानों को बड़ा लाभ

किसान अमीर हमजा ने कहा कि शासन द्वारा धान का 3100 रुपये प्रति क्विंटल का सर्वाधिक समर्थन मूल्य दिए जाने से किसानों को सीधा लाभ मिल रहा है। इससे उनकी आमदनी में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है और आर्थिक स्थिति पहले से अधिक मजबूत हुई है।

धान विक्रय से खरीदी थ्रेसर मशीन, आय के नए स्रोत खुले

हमजा ने बताया कि उन्होंने पिछले वर्ष धान विक्रय से प्राप्त राशि से थ्रेसर मशीन खरीदी। वर्तमान में वे स्वयं के धान की मिसाई करने के साथ-साथ थ्रेसर मशीन को किराये पर देकर अतिरिक्त आमदनी भी अर्जित कर रहे हैं। इससे उनकी आय के नए स्रोत विकसित हुए हैं और वे आधुनिक कृषि साधनों का उपयोग कर पा रहे हैं।

सरकारी व्यवस्था से बढ़ा किसानों का आत्मविश्वास

किसान अमीर हमजा ने कहा कि सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं और बेहतर खरीदी व्यवस्था के कारण किसानों का आत्मविश्वास बढ़ा है। पारदर्शी व्यवस्था और समय पर भुगतान से किसान बिना किसी तनाव के अपनी उपज विक्रय कर पा रहे हैं। उन्होंने धान उपार्जन केन्द्रों की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।

जिले के सभी उपार्जन केन्द्रों में किसान सुविधा को सर्वाेच्च प्राथमिकता

उल्लेखनीय है कि जिले के समस्त धान उपार्जन केन्द्रों में किसानों की सुविधा और हितों को सर्वाेच्च प्राथमिकता दी जा रही है। इससे किसानों का समय बच रहा है, बल्कि उन्हें सम्मानजनक, सुरक्षित और परेशानी-मुक्त वातावरण में अपनी उपज विक्रय करने का अवसर भी मिल रहा है।

kgnews

Recent Posts

भोपाल मेट्रो के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से करें काम : आयुक्त भोंडवे

भोपाल मेट्रो के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से करें काम : आयुक्त भोंडवे

भोपाल भोपाल मेट्रो परियोजना प्रदेश की महत्वाकांक्षी परियोजना है, जिसके समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन के…

24 minutes ago
पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्‍त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई

पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्‍त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई

भोपाल  पुलिस मुख्‍यालय की विभिन्‍न शाखाओं से माह जून में सेवानिवृत्‍त 11 कर्मचारियों को पुलिस…

39 minutes ago
एक व्यक्ति सिर्फ एक बार ही बने प्रधानमंत्री’ याचिका पर MP हाईकोर्ट सख्त, केंद्र सरकार को नोटिस

एक व्यक्ति सिर्फ एक बार ही बने प्रधानमंत्री’ याचिका पर MP हाईकोर्ट सख्त, केंद्र सरकार को नोटिस

इंदौर  एक व्यक्ति को एक ही बार प्रधानमंत्री बनाया जाए। देश में वन नेशन-वन पोस्ट…

54 minutes ago
तय समय में पूर्ण करें कार्य, ढिलाई बर्दाश्त नहीं : राज्यमंत्री गौर

तय समय में पूर्ण करें कार्य, ढिलाई बर्दाश्त नहीं : राज्यमंत्री गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  कृष्णा गौर ने मंगलवार को मंत्रालय…

1 hour ago
“सेफ क्लिक 2.0” अभियान में जागरूकता के साथ राहत भी दे रही मध्यप्रदेश पुलिस

“सेफ क्लिक 2.0” अभियान में जागरूकता के साथ राहत भी दे रही मध्यप्रदेश पुलिस

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित राज्यव्यापी साइबर जागरूकता अभियान "सेफ क्लिक 2.0" के अंतर्गत प्रदेशभर…

1 hour ago
कटनी पुलिस की बड़ी उपलब्धि

कटनी पुलिस की बड़ी उपलब्धि

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा नागरिकों को बेहतर, पारदर्शी, उत्तरदायी एवं समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराने के…

1 hour ago