जांजगीर धान खरीदी केन्द्र भात माहुल के प्रभारी द्वारा किसानों से अधिक धान लेने की शिकायत पर खाद्य अधिकारी ने केन्द्र प्रभारी दीपक कुमार महेश को कारण बताओ नोटिस जारी कर 27 दिसंबर तक जवाब मांगा है और उचित जवाब नहीं आने पर कार्रवाई करने की बात कही है।
दरअसल जैजैपुर तहसील अंतर्गत धान खरीदी केंद्र भात माहुल प्रभारी दीपक कुमार महेश पर केन्द्र में आने वाले किसानों से 1 से दो किलोग्राम तक अधिक धान लिए जाने के आरोप लगे हैं। केन्द्र प्रभारी द्वारा अवैध रूप से धान को बिना तौले सीधे ट्रैक्टर से मिल भेजने के लिए ट्रक में लोड कराया जा रहा था।
वही बाइक में अवैध रूप से शराब परिवहन करने वाले एक व्यक्ति को नवागढ़ पुलिस ने पकड़ा है और आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है। नवागढ़ पुलिस ने आरोपी के पास से 40 पाव शराब और बाइक जब्त किया है। नवागढ़ पुलिस के अनुसार खैरताल निवासी आरोपी कैलाश कश्यप गांव में अवैध रूप से शराब बिक्री करने के लिए बाइक सीटी 100 में शराब लेकर खैरताल तरफ जा रहा है। पुलिस ने उसे रोका आरोपी कैलाश कश्यप की तलाशी ली और आरोपी के पास से 30 पाव देसी और 10 पाव अंग्रेजी शराब बरामद कर उसके खिलाफ कार्रवाई की है।
कोरबा. SECL कुसमुंडा खदान के 29 नंबर कोयला स्टॉक में गुरुवार को लगी भीषण आग…
भोपाल मध्यप्रदेश सरकार छह दशक बाद सरकारी नौकरी के लिए सेवा की सामान्य शर्तें बदलने…
रायपुर. छत्तीसगढ़ में बस्तर समेत कई इलाकों में प्री मानसून बारिश शुरू हो गई है.…
धमतरी का 'महा-परिवर्तन': 60 करोड़ रुपए की रिकॉर्ड खरीदी और 30 हजार मीट्रिक टन का…
आम की छांव में मुख्यमंत्री की चौपाल: खाट पर बैठे, ग्रामीणों की सुनी बात, मौके…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ऐतिहासिक चतुर्भुज विष्णु मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि की…