धमतरी. जिले के ग्राम सिरसिदा में युवक की रातभर बेदम पिटाई से उसकी मौत हो गई. धान चोरी करने वाले का दोस्त कह कर दंपती ने युवक को इतना पीटा की उसने दम तोड़ दिया. मृतक के पिता ने गांव के ही पुरुष और महिला पर पिटाई करने का आरोप लगाया है. जानकारी के मुताबिक, मृतक का नाम कार्तिक पटेल, उम्र 19 वर्ष ग्राम सिरसिदा निवासी है. मृतक के पिता तुलसी राम पटेल ने कहा कि कुरूद पुलिस को सूचना देने के बाद भी गांव नहीं पहुंची. पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल में शव को लाया गया है. इस मामले में कुरूद एसडीओपी रागिनी मिश्रा ने घटना की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है. बताया जा रहा कि सिरसिदा में भीखम साहू के घर से धान की चोरी हुई है. मृतक के पिता ने बताया, धान चोरी करने वाले का दोस्त कहकर दंपती ने कार्तिक की पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई.
भोपाल जबलपुर जिले के थाना मझौली क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं संवेदनशील कार्यवाही…
रायपुर छत्तीसगढ़ के शिक्षा विभाग में अब ढर्रे पर काम नहीं चलेगा। लोक शिक्षण संचालनालय…
रायपुर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने रेशम उत्पादन बढ़ाने पर विशेष बल देते हुए विभागीय…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा साइबर अपराधों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर में संस्कृति विभाग एवं छत्तीसगढ़ फिल्म विकास…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हायर सेकेंडरी (कक्षा 12वीं) की द्वितीय अवसर की परीक्षा-…