छत्तीसगढ़

CG : धार्मिक यात्रा का क्रेज तेजी पर, ट्रेन और फ्लाइट्स में सीटें फुल

बिलासपुर । सर्दियों की छुट्टियों के साथ नए साल को अनोखे अंदाज में मनाने के लिए छत्तीसगढ़ के लोग बेताब हैं। बीते कुछ वर्षों से धार्मिक यात्रा का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है। 23 दिसंबर से 28 दिसंबर तक सरकारी और निजी स्कूलों की छुट्टियों के कारण अयोध्या, वैष्णो देवी, रामेश्वरम, उज्जैन महाकाल और जगन्नाथ पुरी जैसे तीर्थ स्थलों की बुकिंग तेजी से बढ़ी है। ट्रेनों और फ्लाइट्स में सीटें लगभग बुक हो चुकी हैं। निजी टैक्सियों की भी भारी डिमांड है। देश के टॉप 10 धार्मिक नगरी में कदम रखने को सभी उत्साहित हैं। न्यायधानी बिलासपुर की ट्रैवल एजेंसियों ने इस बार 40 प्रतिशत तक बुकिंग में वृद्धि दर्ज की है।

श्रद्धालु न केवल धार्मिक स्थलों पर आस्था का अनुभव करेंगे, बल्कि नववर्ष का स्वागत भी इन पवित्र स्थलों पर करने की योजना बना चुके हैं। खासकर युवाओं और परिवारों में धार्मिक पर्यटन का उत्साह देखने लायक है। बिलासपुर से जुड़ी प्रमुख ट्रेनों और यात्रा विकल्पों ने यहां के पर्यटन उद्योग को नई ऊर्जा दी है। सबसे ज्यादा यात्री ट्रेनों पर निर्भर हैं। बिलासा एयरपोर्ट और रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट प्रमुख हवाई अड्डा है। ट्रैवल्स एजेंसियों की मानें तो हर साल दिसंबर से जनवरी के बीच पर्यटन स्थलों में 30-40 प्रतिशत तक भीड़ बढ़ जाती है। भारत के अलग-अलग राज्यों व शहरों के मंदिर और पर्यटन स्थलों में जाना हर किसी का सपना होता है।

80 प्रतिशत बुकिंग हो चुकी है

साईं ट्रेवल्स एजेंसी के संचालक शरद पांडेय का कहना है कि इस बार धार्मिक पर्यटन की जबरदस्त मांग है। अयोध्या, वैष्णो देवी और रामेश्वरम के लिए 80 प्रतिशत तक बुकिंग हो चुकी है। ट्रेन की सीटें भी लगभग फुल हैं।

साल के ये 30 दिन सबसे खास

ट्रेवल मैनेजर प्रिंस आनंद का कहना है कि दिसंबर और जनवरी के बीच ये 30 दिन सबसे खास होते हैं। हर साल सर्दियों की छुट्टियों में पर्यटन स्थलों पर सबसे अधिक भीड़ होती है। बिलासपुर से छूटने वाली ट्रेनों में जबरदस्त भीड़ है। इन दिनों होटल मिलना आसान नहीं है। धर्मशाला या अन्य गेस्ट हाउस भी बुक हो चुके हैं।

kgnews

Recent Posts

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण को मिली नई गति : छत्तीसगढ़ सहित 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ से अधिक की मदर सैंक्शन जारी

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण को मिली नई गति : छत्तीसगढ़ सहित 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ से अधिक की मदर सैंक्शन जारी

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (PMAY-G) के अंतर्गत छत्तीसगढ़ सहित 12 राज्यों…

1 hour ago
बीजापुर में रेड डॉट अभियान ने पकड़ी रफ्तार- गांव-गांव तक पहुँच रहा माहवारी स्वच्छता का संदेश

बीजापुर में रेड डॉट अभियान ने पकड़ी रफ्तार- गांव-गांव तक पहुँच रहा माहवारी स्वच्छता का संदेश

रायपुर बीजापुर में रेड डॉट अभियान ने पकड़ी रफ्तार- गांव-गांव तक पहुँच रहा माहवारी स्वच्छता…

2 hours ago
गुना के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल दो बुजुर्ग व्यक्तियों को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

गुना के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल दो बुजुर्ग व्यक्तियों को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  गुना जिले के थाना राघौगढ़ क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील कार्रवाई…

2 hours ago
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में मृत पाये गए नर बाघ का हुआ पोस्टमॉर्टम

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में मृत पाये गए नर बाघ का हुआ पोस्टमॉर्टम

भोपाल  बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व, उमरिया अंतर्गत पनपथा बफर क्षेत्र के ग्राम खेरवा टोला में 24…

2 hours ago
वन मंत्री केदार कश्यप ने किए मां दंतेश्वरी के दर्शन, प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

वन मंत्री केदार कश्यप ने किए मां दंतेश्वरी के दर्शन, प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

रायपुर वन मंत्री  केदार कश्यप ने किए मां दंतेश्वरी के दर्शन, प्रदेश की सुख-समृद्धि और…

2 hours ago
भोपाल में चार्जिंग पर लगा मोबाइल बना साइबर ठगी का जरिया, खाते से उड़े ₹1 लाख

भोपाल में चार्जिंग पर लगा मोबाइल बना साइबर ठगी का जरिया, खाते से उड़े ₹1 लाख

भोपाल ऐशबाग में रहने वाले एक ऑटो इलेक्ट्रिक वर्कशाप संचालक साइबर ठगी का शिकार हो…

2 hours ago