मध्यप्रदेश

CG : धार में ट्रक ने वाहनों को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत

धार  मध्य प्रदेश के धार में सोमवार को मुंबई-आगरा राजमार्ग पर गणेश घाट की ओर से आ रहे एक ट्रक के चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और कई वाहनों को टक्कर मार दी।

 जिससे तीन लोगों की मौत हो गई तथा कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि वाहनों की टक्कर से भीषण आग लग गई।

धार के पुलिस अधीक्षक मनोज सिंह ने कहा, ‘‘यह घटना शाम को ट्रक के ब्रेक फेल होने के कारण हुई। ट्रक सड़क किनारे की रेलिंग तोड़ता हुआ दूसरी तरफ की लेन में जा घुसा और कई वाहनों को भी टक्कर मार दी।

उन्होंने बताया, ‘‘दुर्घटना के कारण लगी भीषण आग ने तीन से चार वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे दो ट्रक चालक और एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति की मौत हो गई। तीन लोग घायल हो गए।

आग पर काबू पाने के लिए दमकल की गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया। घटना की वजह से मार्ग पर यातायात बाधित हो गया।’’ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और घटना की जांच की जा रही है।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही

मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में अवैध मादक पदार्थों एवं नशीले पदार्थों की तस्करी के…

4 hours ago
इंदौर के डायल-112 हीरोज इलेक्ट्रिक व्हीकल शो-रूम में लगी आग, संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर बिल्डिंग में फँसे लोगों की बचाई जान

इंदौर के डायल-112 हीरोज इलेक्ट्रिक व्हीकल शो-रूम में लगी आग, संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर बिल्डिंग में फँसे लोगों की बचाई जान

भोपाल इंदौर जिले के थाना लसूड़िया क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता, साहस एवं सूझबूझ…

4 hours ago
राज्य वित्त आयोग 6 जून को करेगा नर्मदापुरम का दौरा

राज्य वित्त आयोग 6 जून को करेगा नर्मदापुरम का दौरा

भोपाल  मध्यप्रदेश राज्य वित्त आयोग 6 जून को नर्मदापुरम संभाग की समीक्षा करेगा, जिसमें संबंधित…

4 hours ago
गोंड चित्रकला को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से मिलेगा वैश्विक मंच : मंत्री पटेल

गोंड चित्रकला को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से मिलेगा वैश्विक मंच : मंत्री पटेल

भोपाल  पंचायत एवं ग्रामीण विकास और श्रम मंत्री  प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि गोंड…

4 hours ago
स्वच्छ और स्वस्थ भारत की दिशा में बड़ी पहल: पीएमएवाई-जी के तहत अब गाँवों में बनेंगे पर्यावरण अनुकूल

स्वच्छ और स्वस्थ भारत की दिशा में बड़ी पहल: पीएमएवाई-जी के तहत अब गाँवों में बनेंगे पर्यावरण अनुकूल

भोपाल प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण को भविष्योन्मुखी बनाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार हरित आवास तकनीक…

4 hours ago
सभी नोडल अधिकारी करेंगे स्थलीय निरीक्षण

सभी नोडल अधिकारी करेंगे स्थलीय निरीक्षण

रायपुर नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव  शंगीता आर. ने गुरुवार को राज्य के…

4 hours ago