नई दिल्ली – लाजपत भवन ऑडिटोरियम, दिल्ली में 11वे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय योग शिक्षक महासंघ द्वारा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें बालोद (छत्तीसगढ़) के अंतरराष्ट्रीय योग शिक्षक धीरज शर्मा को टॉप 21 इंडियंस इंस्पायरिंग योगिस अवॉर्ड तथा आदियोगी योग भूषण अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह अवार्ड धीरज शर्मा को योग के क्षेत्र में वर्षों की सेवा व योगदान के लिए प्रदान किया गया। धीरज शर्मा ने पिछले 15 वर्षों से समाज के हर क्षेत्र के लोगों को योग, प्राणायाम, ध्यान सिखाया। यही नहीं योग के क्षेत्र में गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में विश्व कीर्तिमान भी स्थापित किया है।
यह अवार्ड उन्हें जिसमें मुख्य अतिथि डॉ अभिषेक वर्माजी (राष्ट्रीय समन्वयक-NDA गठबंधन भाजपा तथा शिवसेना), दीपक चौरसियाजी (राष्ट्रीय पत्रकार तथा एंकर), लेफ्टिनेंट श्री अमरदीप त्यागीजी, योगाचार्य स्वामी अमित देवजी द्वारा प्रदान किया गया। अखिल भारतीय योग शिक्षक महासंघ के अध्यक्ष श्री मंगेश त्रिवेदी जी ने धीरज शर्मा की योग के क्षेत्र में किए गए कार्यों, सेवाओं तथा उपलब्धियों की जमकर प्रसंशा की। धीरज शर्मा ने अपनी सभी उपलब्धियों का श्रेय अपने गुरु श्रीश्री रविशंकर जी को प्रादन किया। उनका कहना है कि यह सब गुरु कृपा, बुजुर्गों के आशीर्वाद तथा मेरे योग विद्यार्थियों के प्रेम व विश्वास का प्रतिफल है।
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में गांजा, एमडी ड्रग्स, स्मैक (हेरोइन), ब्राउन शुगर, डोडाचूरा तथा…
भोपाल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड द्वारा कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन…
भोपाल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा है कि हम भारत की उस…
रायपुर भारतीय संस्कृति, आस्था और राष्ट्रीय स्वाभिमान के प्रतीक सोमनाथ धाम से जुड़ने के लिए…
भोपाल श्रम और पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने प्रदेश के श्रमिकों…
भोपाल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का ग्वालियर विमानतल आगमन पर आत्मीय स्वागत हुआ। राष्ट्रपति मुर्मु रविवार…