छत्तीसगढ़

CG : नए कपड़े के लिए सुसाइड, भैया-भाभी के साथ रह रहा था मृतक

बलौदाबाजार। जिले के पलारी थाना क्षेत्र के ग्राम गाबोद में एक 17 वर्षीय नाबालिग ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक मूलतः लवन थाना क्षेत्र का निवासी था और 14 अप्रैल से अपने घर से लापता था। पुलिस को 15 अप्रैल की देर रात ग्राम गाबोद के खेतों में एक अज्ञात शव लटका मिलने की सूचना प्राप्त हुई। शव की पहचान लवन क्षेत्र से लापता युवक के रूप में हुई।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक के माता-पिता महाराष्ट्र पुणे में मजदूरी करते है। जबकि मृतक अपने बड़े भाई और भाभी के साथ घर में रहता था। कुछ दिन पहले उसने नए कपड़ों के लिए अपने भाई से ज़िद की थी। भाई ने कुछ दिन रुकने की सलाह दी और बताया कि मां पैसे भेजेगी, तब कपड़े दिलाएगा। इस बात से नाराज होकर नाबालिग 14 अप्रैल की दोपहर अपने घर से मोटरसाइकिल लेकर निकल गया। वह गाबोद गांव के पास खेतों में पहुंचा और पुणे में रहने वाली अपनी मां को फोन कर बताया कि, भाई को आकर मोटरसाइकिल ले जाने के लिए कहे। इसके कुछ देर बाद उसने आत्महत्या कर ली।

मां ने तुरंत ही इसकी जानकारी अपने बड़े बेटे को दी, जिस पर परिजनों ने दो दिन तक उसकी तलाश की और पता न चलने पर लवन थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पलारी पुलिस द्वारा बरामद शव की पहचान मृतक के परिवारजनों द्वारा की गई। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है। पुलिस इस पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

kgnews

Recent Posts

राष्ट्रीय शिक्षा नीति से उच्च शिक्षा में भारतीयता का होगा नवोदय: राज्यपाल पटेल

राष्ट्रीय शिक्षा नीति से उच्च शिक्षा में भारतीयता का होगा नवोदय: राज्यपाल पटेल

भोपाल  राज्यपाल  मंगुभाई पटेल ने कहा है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति भारतीय संस्कृति, ज्ञान परंपरा…

7 hours ago
राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान में बलरामपुर-रामानुजगंज बना छत्तीसगढ़ का अग्रणी जिला

राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान में बलरामपुर-रामानुजगंज बना छत्तीसगढ़ का अग्रणी जिला

रायपुर   प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी द्वारा 28 फरवरी 2026 को प्रारंभ किए गए राष्ट्रव्यापी निःशुल्क एचपीवी…

8 hours ago
विकसित भारत-जी राम जी योजना से ग्रामीण विकास को मिलेगी नई दिशा

विकसित भारत-जी राम जी योजना से ग्रामीण विकास को मिलेगी नई दिशा

रायपुर  देशभर में 1 जुलाई 2026 से विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) योजना लागू…

8 hours ago
खेल प्रतिभाओं को आधुनिक प्रशिक्षण, बेहतर संसाधन और प्रतिस्पर्धात्मक अवसर उपलब्ध कराएगी हमारी सरकार : मुख्यमंत्री साय

खेल प्रतिभाओं को आधुनिक प्रशिक्षण, बेहतर संसाधन और प्रतिस्पर्धात्मक अवसर उपलब्ध कराएगी हमारी सरकार : मुख्यमंत्री साय

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज उनके निवास कार्यालय में उत्कृष्ट खिलाड़ी घोषित…

8 hours ago
भोपाल मेट्रो के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से करें काम : आयुक्त भोंडवे

भोपाल मेट्रो के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से करें काम : आयुक्त भोंडवे

भोपाल भोपाल मेट्रो परियोजना प्रदेश की महत्वाकांक्षी परियोजना है, जिसके समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन के…

8 hours ago
पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्‍त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई

पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्‍त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई

भोपाल  पुलिस मुख्‍यालय की विभिन्‍न शाखाओं से माह जून में सेवानिवृत्‍त 11 कर्मचारियों को पुलिस…

8 hours ago