छत्तीसगढ़

CG : नए पर्यटन केंद्र के रूप में उभर रहा पिच्चेकट्टा का मावली हिल्स

सांसद नाग ने किया वॉटर एडवेंचर का शुभारंभ

उत्तर बस्तर कांकेर, प्रकृति के अप्रतिम सौंदर्य से भरपूर कांकेर जिले में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। इसी क्रम में भानुप्रतापपुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत मुल्ला के पिच्चेकट्टा जलाशय भी नए वॉटर एडवेंचर के रूप में विकसित हो रहा है। बुधवार 06 मई को सांसद भोजराज नाग ने यहां मावली हिल्स के नाम से विकसित किए गए नए वॉटर एडवेंचर का शुभारंभ किया। इस दौरान भानुप्रतापपुर विधायक सावित्री मंडावी भी उपस्थित थीं।


मुख्य अतिथि की आसंदी से सांसद नाग ने संबोधित करते हुए कहा कि कांकेर जिले में पिच्चेकट्टा जैसे सैकड़ांे पिकनिक स्पॉट हैं, लेकिन पिछले कई दशकों तक माओवादियों के आतंक के चलते यहां की पर्यटन केंद्रों का समुचित विकास नहीं हो पाया। उन्होंने कहा कि पहले बस्तर की पहचान गोला-बारूद से होती थी, अब यह पर्यटन केंद्र के तौर पर जाना जाएगा। नाग ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की दृढ़ इच्छाशक्ति से नक्सलवाद खत्म हो गया है। भानुप्रतापपुर विधायक ने कहा कि पिच्चेकट्टा जलाशय प्राकृतिक सुंदरता से परिपूर्ण है और इससे सैलानियों की आवाजाही बढ़ने से स्थानीय लोगों को रोजगार भी मिलेगा। 


कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने कहा कि माओवादियों की मौजूदगी के कारण कुछ क्षेत्र में विकास कार्य नहीं हो पाए थे, किन्तु अब ऐसे सभी जगहों का प्राथमिकता से विकास होगा। उन्होंने बताया कि जनप्रतिनिधियों के निर्देश पर विकास कार्य, पर्यटन स्थलों में कार्य कराए जा रहे हैं। यहां जो भी मूलभूत सुविधाओं की आवश्यकता होगी, उसे जिला प्रशासन द्वारा प्राथमिकता से पूर्ण किया जाएगा। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र टेकाम, निखिल सिंह राठौर, जनपद सदस्य विष्णु कचलाम, जिला पंचायत सीईओ हरेश मंडावी सहित स्थानीय सरपंच एवं जनप्रतिनिधिगण और ग्रामीणजन काफी संख्या में मौजूद थे।

kgnews

Recent Posts

‘9 साल में कोई 10वीं कैसे पास करेगा?’ जबलपुर हाईकोर्ट ने POCSO मामले में 20 साल की सजा रद्द की

‘9 साल में कोई 10वीं कैसे पास करेगा?’ जबलपुर हाईकोर्ट ने POCSO मामले में 20 साल की सजा रद्द की

जबलपुर  मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने पॉक्सो कानून और पीड़िता की उम्र निर्धारण को लेकर एक…

26 minutes ago
MP Weather: मध्य प्रदेश में एक्टिव हुआ मॉनसून, झमाझम बारिश; इन जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी

MP Weather: मध्य प्रदेश में एक्टिव हुआ मॉनसून, झमाझम बारिश; इन जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी

भोपाल  कुछ दिनों की देरी से आने के बाद दक्षिण-पश्चिम मॉनसून गुरुवार को मध्य प्रदेश…

44 minutes ago
टैलेंट सर्च 2026-27 बना खेल प्रतिभाओं का महाअभियान

टैलेंट सर्च 2026-27 बना खेल प्रतिभाओं का महाअभियान

भोपाल खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा प्रदेश की उभरती खेल प्रतिभाओं की पहचान एवं…

1 hour ago
देवास के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

देवास के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल  देवास जिले के थाना औद्योगिक क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…

10 hours ago
विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) [VB-G RAM-G] का प्रदेश में भव्य शुभारंभ

विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) [VB-G RAM-G] का प्रदेश में भव्य शुभारंभ

भोपाल  ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका सृजन एवं टिकाऊ परिसंपत्तियों के निर्माण को नई गति…

10 hours ago
चिकित्सा में आधुनिक तकनीक के साथ मानवीय संवेदनाएं भी जरूरी है – राज्यपाल डेका

चिकित्सा में आधुनिक तकनीक के साथ मानवीय संवेदनाएं भी जरूरी है – राज्यपाल डेका

रायपुर चिकित्सा में आधुनिक तकनीक के साथ मानवीय संवेदनाएं भी जरूरी है राज्यपाल  रमेन डेका…

11 hours ago