CG : नए मतदाताओं को 15 दिनों के भीतर मिलेगा ईपिक कार्ड

रायपुर एमसीबी। भारत निर्वाचन आयोग ;म्ब्प्द्ध ने मतदाताओं की सुविधा और सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार के लिए एक अहम कदम उठाया है। अब निर्वाचक फोटो पहचान पत्र ;ईपिकद्ध का वितरण और अधिक तेज़ए पारदर्शी और प्रभावी हो गया है। आयोग द्वारा लागू किए गए नए स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर ;ैव्च्द्ध के अंतर्गत यह सुनिश्चित किया जाएगा कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने या किसी प्रकार के संशोधन के बाद 15 दिनों के भीतर संबंधित व्यक्ति को उनका ईपिक कार्ड प्राप्त हो जाए। इस नवाचारपूर्ण प्रणाली के तहत प्रत्येक ईपिक कार्ड की प्रक्रिया को पूरी तरह से डिजिटल और ट्रैक करने योग्य बनाया गया है।

मतदाता को कार्ड जारी होने से लेकर उसके वितरण तक हर चरण की जानकारी SMS के माध्यम से दी जाएगी। यह पहल मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार एवं निर्वाचन आयुक्तगण डॉ. सुखबीर सिंह संधू और डॉ. विवेक जोशी के नेतृत्व में की गई है, जो देशभर के मतदाताओं को त्वरित और कुशल सेवाएं देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

इस उद्देश्य को साकार करने के लिए निर्वाचन आयोग ने हाल ही में शुरू किए गए ECINet प्लेटफॉर्म पर एक समर्पित आईटी मॉड्यूल विकसित किया है जो ईपिक वितरण की पूरी प्रक्रिया को सरल, तेज और पारदर्शी बनाएगा। डाक विभाग का एप्लीकेशन प्रोग्राम इंटरफेस (API) भी ECINet से जोड़ा जाएगा जिससे कार्ड का निर्बाध वितरण सुनिश्चित हो सके। इस पहल से न केवल सेवाओं की गुणवत्ता में वृद्धि होगी बल्कि डेटा सुरक्षा भी सुनिश्चित की जा सकेगी। निर्वाचन आयोग का यह प्रयास डिजिटल युग में सुशासन और नागरिक सुविधा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। आयोग ने बीते चार महीनों में मतदाताओं और अन्य हितधारकों के हित में कई क्रांतिकारी कदम उठाए हैं और यह नई प्रणाली उसी श्रृंखला की एक महत्वपूर्ण कड़ी है।

kgnews

Recent Posts

CG : नक्सल पीड़ित परिवार के देवा मंडावी को मिली शासकीय नौकरी …

CG : नक्सल पीड़ित परिवार के देवा मंडावी को मिली शासकीय नौकरी …

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सशक्त नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार की "छत्तीसगढ़ नक्सलवादी आत्मसमर्पण/पीड़ित राहत…

19 seconds ago
CG : सतरेंगा में दर्दनाक हादसा, पिकनिक पर गए SECL कर्मी की नदी में डूबने से मौत …

CG : सतरेंगा में दर्दनाक हादसा, पिकनिक पर गए SECL कर्मी की नदी में डूबने से मौत …

कोरबा। जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सतरेंगा में रविवार को पिकनिक मनाने गए 24 वर्षीय…

4 minutes ago
CG : बिलासपुर में हुआ था दर्दनाक हादसा, हाईकोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान …

CG : बिलासपुर में हुआ था दर्दनाक हादसा, हाईकोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान …

बिलासपुर: हाईकोर्ट ने कोटा ब्लॉक के भाड़म गांव में करंट से हुई तीन मौतों के…

10 minutes ago
CG : आज BJP विधायक दल की अहम बैठक …

CG : आज BJP विधायक दल की अहम बैठक …

रायपुर: छत्तीसगढ़ में आगामी मानसून सत्र की तैयारियों के बीच मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भाजपा…

35 minutes ago
CG : सावधान! छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की चेतावनी, जानें कब से धीमी होगी रफ्तार …

CG : सावधान! छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की चेतावनी, जानें कब से धीमी होगी रफ्तार …

रायपुर: छत्तीसगढ़ में आषाढ़ लगने के बाद झमाझम बारिश का सिलसिला जारी है. नदी-नाले उफान…

40 minutes ago
CG : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचार आज भी राष्ट्र निर्माण के प्रेरणास्रोत: संजय श्रीवास्तव …

CG : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचार आज भी राष्ट्र निर्माण के प्रेरणास्रोत: संजय श्रीवास्तव …

रायपुर: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जयंती के अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम…

45 minutes ago