छत्तीसगढ़

CG : नए मेडिकल कॉलेजों में एनएमसी नियमों पर सवाल, जूनियर डॉक्टर बने एचओडी…

रायपुर । प्रदेश में शुरू होने वाले नए शासकीय मेडिकल कॉलेजों में फैकल्टी की कमी को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। आरोप है कि राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) के मानकों को दरकिनार कर जांजगीर-चांपा मेडिकल कॉलेज के कई विभागों में एमबीबीएस और जूनियर डॉक्टरों को प्रभारी विभागाध्यक्ष (एचओडी) की जिम्मेदारी सौंप दी गई है। अगले माह से प्रवेश प्रक्रिया शुरू होनी है, लेकिन योग्य शिक्षकों की कमी चिंता का विषय बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार, जांजगीर-चांपा मेडिकल कॉलेज के 17 विभागों में कई ऐसे डॉक्टरों को प्रभारी बनाया गया है, जो एनएमसी द्वारा निर्धारित शैक्षणिक योग्यता और अनुभव के मानकों पर खरे नहीं उतरते। नियमों के मुताबिक किसी अकादमिक विभाग का एचओडी बनने के लिए संबंधित विषय में एमडी/एमएस डिग्री के साथ प्रोफेसर या एसोसिएट प्रोफेसर स्तर का अनुभव होना आवश्यक है।

इस बीच दंतेवाड़ा मेडिकल कॉलेज की स्वशासी समिति के गठन पर भी सवाल उठे हैं। समिति में जनप्रतिनिधियों, फार्मासिस्ट और आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी को शामिल किया गया है, जबकि एक भी एलोपैथी चिकित्सक को स्थान नहीं मिला है।

वहीं चिकित्सा शिक्षा विभाग ने करीब 60 असिस्टेंट प्रोफेसरों की पदोन्नति प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। वर्ष 2021 बैच के सहायक प्राध्यापकों को एसोसिएट प्रोफेसर बनाया जा सकता है, जिससे नए मेडिकल कॉलेजों में फैकल्टी की कमी दूर होने की उम्मीद है।

जांजगीर-चांपा मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. राकेश नहरेल ने कहा कि विभागों के सुचारु संचालन के लिए फिलहाल अस्थायी व्यवस्था की गई है। नियमित और पात्र फैकल्टी की नियुक्ति होते ही एनएमसी मानकों के अनुसार स्थायी एचओडी नियुक्त किए जाएंगे।

kgnews

Recent Posts

CG : छत्तीसगढ़ को जल्द मिलेगी पहली राजकीय तितली …

CG : छत्तीसगढ़ को जल्द मिलेगी पहली राजकीय तितली …

31 अगस्त तक आमजन कर सकेंगे मतदान, वनमंत्री केदार कश्यप ने प्रदेशवासियों से भागीदारी की…

4 minutes ago
CG : जशपुर वनमण्डल की गजरथ यात्रा-2026 शुरू, हाथी प्रभावित क्षेत्रों में जनजागरूकता अभियान तेज …

CG : जशपुर वनमण्डल की गजरथ यात्रा-2026 शुरू, हाथी प्रभावित क्षेत्रों में जनजागरूकता अभियान तेज …

विद्यालयों, ग्राम सभाओं और वन सुरक्षा समितियों के माध्यम से मानव-हाथी सहअस्तित्व का दिया जा…

9 minutes ago
CG : पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से बदली अशोक कुमार गुप्ता के घर की तस्वीर …

CG : पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से बदली अशोक कुमार गुप्ता के घर की तस्वीर …

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रधानमंत्री सूर्य घररू मुफ्त बिजली योजना…

16 minutes ago
CG में पहली बार डिजिटल हस्ताक्षर से दर्ज हुई FIR, दुर्ग पुलिस ने शुरू की नई पहल

CG में पहली बार डिजिटल हस्ताक्षर से दर्ज हुई FIR, दुर्ग पुलिस ने शुरू की नई पहल

भिलाई नगर. छत्तीसगढ़ राज्य का दुर्ग जिला प्रदेश का एक मात्र ऐसा जिला है जो…

22 minutes ago
CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सुशासन का असर: सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई, अवैध रेत कारोबार पर कसा शिकंजा …

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सुशासन का असर: सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई, अवैध रेत कारोबार पर कसा शिकंजा …

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में सुशासन, पारदर्शिता और जवाबदेह…

24 minutes ago
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द, 3 हफ्ते में सरेंडर का आदेश

सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द, 3 हफ्ते में सरेंडर का आदेश

इंदौर /नईदिल्ली  इंदौर के राजा रघुवंशी मर्डर मामले में सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से…

30 minutes ago