CG : नए मेहमान लाए जा रहे मैत्री बाग चिड़ियाघर में

दुर्ग। भिलाई स्टील प्लांट प्रबंधन द्वारा संचालित चिड़ियाघर मैत्री बाग में जल्द ही नए मेहमान आने वाले हैं। जू प्रबंधन ने विनिमय योजना के तहत इसकी पहल की थी। इसके तहत यहां से सफेद बाघ का जोड़ा भेजा गया है तो बदले में उन्हें तेंदुआ और भालू का जोड़ा दिया जा रहा है।

मैत्री बाग जू प्रबंधन से मिली जानकारी के मुताबिक नए तेंदुए और भालू का यह जोड़ा नया रायपुर और बिलासपुर स्थित जू से विनिमय योजना के तहत मिल रहा है। इसी योजना के तहत मैत्रीबाग से कुछ महीने पहले सफेद बाघों का जोड़ा नंदन वन भेजा गया था। जल्द ही यहां से 24 सांभर भी नंदन भेजे जाएंगे। मैत्री बाग जू के डॉ. एनके जैन ने कहा कि इस तरह के अंतराज्यीय चिड़ियाघर सहयोग से ना केवल अनुवांशिक विविधता को प्रोत्साहन मिलता है, बल्कि विभिन्न प्रजाति के वन्य प्राणियों समान वितरण भी हो पाता है।

मैत्री बाग आ रहे नए तेंदुआ और भालू के स्वागत की तैयारी जू प्रबंधन ने कर ली है। इनके लिए विशेष रूप से बाड़े बनाए गए हैं। उन्हें वहां कुछ दिन रखा जाएगा। उनकी सतत निगरानी की जाएगी। उनकी अनुकूलता और स्वास्थ्य को देखा जाएगा। इसके बाद उन्हें लोगों को देखने के लिए बड़े बाड़ों में छोड़ा जाएगा।

kgnews

Recent Posts

बिजली बिल पर लेट पेमेंट सरचार्ज की नई व्यवस्था उपभोक्ताओं के लिए राहत -पावर कंपनी

बिजली बिल पर लेट पेमेंट सरचार्ज की नई व्यवस्था उपभोक्ताओं के लिए राहत -पावर कंपनी

रायपुर  छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी ने इस संबंध में तथ्यात्मक स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा…

7 hours ago
तिलहन उत्पादन बढ़ाने की दिशा में सशक्त पहल, कोटमीकला के किसानों को मिला उन्नत मूंगफली बीज

तिलहन उत्पादन बढ़ाने की दिशा में सशक्त पहल, कोटमीकला के किसानों को मिला उन्नत मूंगफली बीज

रायपुर  किसानों की आय बढ़ाने, तिलहनी फसलों के उत्पादन में वृद्धि करने और देश को…

7 hours ago
इंदौर के डायल-112 हीरोज रास्ता भटके 10 वर्षीय बालक को सुरक्षित दादा के सुपुर्द किया

इंदौर के डायल-112 हीरोज रास्ता भटके 10 वर्षीय बालक को सुरक्षित दादा के सुपुर्द किया

भोपाल इंदौर जिले के थाना खजराना क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर कार्रवाई…

7 hours ago
पक्के घर ने बदली जिंदगी : पीएम जनमन आवास योजना से कृष्णा बैगा के सपनों को मिला अपना आशियाना

पक्के घर ने बदली जिंदगी : पीएम जनमन आवास योजना से कृष्णा बैगा के सपनों को मिला अपना आशियाना

रायपुर किसी भी परिवार के लिए अपना सुरक्षित और पक्का घर केवल चार दीवारों का…

8 hours ago
झाबुआ से देश को पोलियो मुक्त रखने का संकल्प

झाबुआ से देश को पोलियो मुक्त रखने का संकल्प

भोपाल  देश को पोलियो मुक्त बनाए रखने के राष्ट्रीय संकल्प के तहत महिला एवं बाल…

8 hours ago
ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त सोलर बिजली निर्धारित दर पर खरीदी जाएगी

ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त सोलर बिजली निर्धारित दर पर खरीदी जाएगी

रायपुर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों की छतों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र…

8 hours ago